वायरल न्यूज़

Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा बनीं दुल्हन! खूबसूरती देख बड़ी-बड़ी हिरोइनों को हो जाएगी जलन

Monalisa Dulhan Video: वीडियो में आप मोनालिसा को दुल्हन के लाल जोड़े में सजा देख सकते हैं।वीडियो में आप मोनालिसा को शिमरी आईशैडो, मस्कारा से लदी पलकें, लाल चमकते गाल और न्यूड लिप शेड में देख सकते हैं। लाल जोड़े में वह किसी परी से कम नजर नहीं आ रही हैं।

Image

दुल्हन के गेटअप में मोनालिसा (इंस्टाग्राम)

Monalisa Dulhan Video: यूपी के प्रयागराज में इसी साल के शुरुआत में हुए महाकुंभ में एक लड़की जमकर वायरल हुई थी। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि माला बेचने वाली मोनालिसा थी। अब मोनालिसा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। इस दौरान मोनालिसा काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मोनालिसा की खूबसूरती देख बड़ी-बड़ी हिरोइनों को जलन हो सकती है।

ब्राइडल लुक में दिखीं मोनालिसा

वायरल हो रहे इस वीडियो को मेकअप आर्टिस्ट मोहसिना अंसारी के इंस्टाग्राम अकाउंट @mohsinamakeoverstudio से शेयर किया गया है। बता दें कि मोहसिना अंसारी ने ही मोनालिसा का मेकओवर भी किया है। वीडियो में आप मोनालिसा को दुल्हन के लाल जोड़े में सजा देख सकते हैं।वीडियो में आप मोनालिसा को शिमरी आईशैडो, मस्कारा से लदी पलकें, लाल चमकते गाल और न्यूड लिप शेड में देख सकते हैं। लाल जोड़े में वह किसी परी से कम नजर नहीं आ रही हैं। देखें वीडियो-

मेकअप आर्टिस्ट मोहसिना ने उनके बालों को स्लीक बन में मैनेज किया है। उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी कैरी किया हुआ है। जो उनके ब्राइडल लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। वीडियो शेयर करते हुए मोहसिना के अकाउंट से कैप्शन में लिखा गया है, 'महाकुंभ की मोनालिसा।' आप मोनालिसा को इस वीडियो में बोलते हुए भी सुन सकते हैं। जिसमें वह बता रही हैं कि उनका मेकअप मोहसिना ने किया है और उन्हें बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article