वायरल न्यूज़

Magarmach ka Video: शख्स ने मगरमच्छ की हवा कर दी टाइट, इस तरह दुम दबाकर भागा समंदर का सिकंदर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 26, 2022, 11:34 AM IST

Magarmach Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। साथ ही नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Image

मगरमच्छ की हवा टाइट, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है मगरमच्छ का वीडियो
  • शख्स ने समंदर के सिकंदर की हवा टाइट कर दी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Magarmach ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Magarmach ka Video) को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Viral Video) में ऐसा नजारा दिख जाता है, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में मगरमच्छ का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में मगमरच्छ की ऐसी हालत हुई है, जिसपर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

ये तो हम सब जानते हैं मगरमच्छ को 'समंदर का सिकंदर' कहा जाता है। क्योंकि, पानी के अंदर उसका एकक्षत्र राज चलता है। उसके सामने बड़े-बड़े जानवर घुटने टेक देते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने मगरमच्छ की हवा टाइट कर दी और उसे दुम दबाकर भागने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं तालाब के किनारे काफी संख्या में मगरमच्छ पड़े हुए है। सभी मगरमच्छ आराम फरमा रहे हैं। तभी एक शख्स काले कपड़े में वहां पहुंच जाता है, जो दिखने में बिल्कुल मगरमच्छ की तरह लगता है। शख्स अजीबोगरीब अंदाज में मगरमच्छ को डराने लगता है। हैरानी की बात ये है कि शख्स की हरकत देखकर बेचारा मगरमच्छ भी डर जाता है। आखिर में जो होता है उसे देखकर आप जरूर भौचक्के रह जाएंगे। देखें वीडियो...

मजेदार है नजारा

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे मगरमच्छ के साथ तो खेल हो गया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'johnnylaal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article