Crocodile Leopard Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन भी करता है। इसी कड़ी में एक मगरमच्छ और तेंदुए का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तेंदुए ने बड़ी बेरहमी से मगरमच्छ का शिकार किया है।
ये तो हम सब जानते हैं पानी के अंदर मगरमच्छ का राज चलता है। पानी में बड़े-बड़े जानवरों को मगरमच्छ धूल चटा देता है। वहीं, जमीन पर तेंदुआ का भौकाल रहता है। क्योंकि, काफी फूर्ति से वो शिकार पर हमला करता है। सोशल मीडिया पर आपने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में तेंदुए ने मगरमच्छ की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं तेंदुआ मगरमच्छ को पानी से घसीटते हुए बाहर निकालता है। फिर साइड में ले जाकर बड़ी बेरहमी से उसका शिकार करने लगता है। नजारा इतना खतरनाक था जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। देखें चौंकाने वाला वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'theanimal.empire' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वाइल्ड लाइफ लवर्स जहां वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ दिल दहलाने वाला नजारा बता रहे हैं। तो इस नजारे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
