वायरल न्यूज़

500 साल पुरानी पेंटिंग गैराज में पड़ी खा रही थी धूल, महज 15 मिनट की बोली में 8 करोड़ में बिकी

ऑक्सफोर्डशायर के एक गैराज में मिली धूल भरी पुरानी पेंटिंग ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। पूरी दुनिया इस वजह से नहीं चौंकी की यह पेंटिंग 500 साल पुरानी है। बल्कि यह जितने में बिकी उसकी कीमत सुनकर हैरान रह गई। मैडोना और चाइल्ड की यह पेंटिंग बनबरी के JS Fine Arts में 15 मिनट तक चली ऑनलाइन बोली के दौरान करोड़ों में बेची गई।

Image

मैडोना और चाइल्ड की 500 साल पुरानी पेंटिंग करोड़ में बिकी (फोटो साभार: एआई प्रतीकात्मक)

गैराज में पड़ी एक पुरानी और धूल से भरी पेंटिंग ने सबको चौंका दिया। जांच के बाद पता चला कि यह कोई साधारण तस्वीर नहीं, बल्कि 15वीं शताब्दी के पुनर्जागरण काल की एक अनमोल तस्वीर है। इस पेंटिंग में मैडोना और चाइल्ड को दर्शाया गया है और माना जाता है कि इसे प्रसिद्ध इतालवी चित्रकार पिएत्रो वानुची ने बनाया था। वही कलाकार जिन्हें कभी लियोनार्डो दा विंची के बराबर कहा जाता था।

15 मिनट की नीलामी में लगी बोली

ऑक्सफोर्डशायर के बनबरी स्थित JS Fine Arts नीलामी घर में यह दुर्लभ कलाकृति £685,000 (करीब 7 लाख पाउंड के करीब कीमत) में एक निजी खरीदार ने खरीद ली। इसको अगर रुपयों में बात करें तो यह 8 करोड़ से ज्यादा में बिकी है। बोली इतनी रोमांचक थी कि सिर्फ 15 मिनट में वैश्विक स्तर से खरीदार फोन पर जुड़ने लगे और नीलामी घर का फोन लगातार बजता रहा।

मुख्य नीलामकर्ता जो स्मिथ क्या बोले

“हम जानते थे कि यह खास है, लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया हमारी अपेक्षाओं से कहीं अधिक थी। यह हर नीलामकर्ता का सपना होता है।” इस बिक्री ने नीलामी घर का पुराना रिकॉर्ड £285,000 भी तोड़ दिया।

विक्रेता को नहीं था अंदाजा

पेंटिंग को बेचने वाला ऑक्सफोर्डशायर का एक स्थानीय व्यक्ति था, जिसने इसे बिना किसी इतिहास या मूल्य की जानकारी के सालों पहले खरीदा था।उसे यह अंदाजा भी नहीं था कि उसके पास करीब 500 साल पुराना खजाना रखा है। सालों तक गैराज में यह पेंटिंग पड़ी रही।

कलाकार का अनोखा इतिहास

पिएत्रो वानुची इतालवी पुनर्जागरण के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। माइकल एंजेलो के सिस्टिन चैपल की छत से दशकों पहले, उन्हें उसी चैपल की दीवारों को सजाने का काम मिला था। वानुची का निधन 1523 में हुआ, लेकिन आज भी उनकी कला दुनिया भर में सराही जाती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article