वायरल न्यूज़

Shocking Video: लखनऊ में अचानक आग का गोला बनी चलती हुई कार, अंदर फंसे रह गए लोग

Car Fire Video: पिछले दिनों भी लखनऊ से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब भुवर रेलवे क्रॉसिंग पुल पर एक चलती कार आग का गोला बन गई थी। अब एक बार फिर वैसी ही घटना ने लोगों के होश उड़ दिए हैं।

Image

लखनऊ में कार में आग

Car Fire Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार धू-धूकर सड़क पर जल रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि कार के भीतर सवार लोग उसके अंदर ही फंस गए। वीडियो लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र से सामने आया है। खबर के अनुसार, कार भुहर पुल बुद्धेश्वर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार में अचानक आग लग गई और यह धू-धूकर जलने लगी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

चलती कार में आग लगने की घटना से इलाके में दहशत पैदा हो गई है। पिछले दिनों भी लखनऊ से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब भुवर रेलवे क्रॉसिंग पुल पर एक चलती कार आग का गोला बन गई थी। अब एक बार फिर वैसी ही घटना ने लोगों के होश उड़ दिए हैं। वीडियो में आप कार को धू-धूकर जलता देख सकते हैं। कार जलने की वजह से आसमान में काला धुआं भी उठता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

खबर के अनुसार, कार हाइटेक हॉस्पिटल के पास जली है। आप देख सकते हैं कि जब कार जलने लगी तो वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। लोग कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article