वायरल न्यूज़

बच्ची ने नंदी से मांगी ऐसी दुआ, सुनकर आप भी कहेंगे- मासूम ने दिल जीत लिया, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्यारे वीडियो में एक छोटी बच्ची बेहद मासूम अंदाज में भगवान दुआ मांगती नजर आ रही है। बच्ची की मासूमियत और उसकी प्यारी हरकतें देखकर लोग भावुक होने के साथ-साथ मुस्कुराने पर भी मजबूर हो रहे हैं।

Image

बच्ची की मासूमियत ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @darogaji_family)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने (Trending Video) को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं,कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो कुछ ही सेकंड में लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची की मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है। इस वीडियो में बच्ची नंदी महाराज से दुआ मांग रही है। जिसने भी यह वीडियो देखा वो भावुक हो गया। इतना ही नहीं इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    वायरल वीडियो में बच्ची मंदिर जैसे धार्मिक स्थान पर नजर आती है। वह बेहद मासूम अंदाज में भगवान नंदी के सामने अपनी प्रार्थना करती दिखाई देती है। उसके हाव-भाव और भोली-सी अदाएं इतनी प्यारी हैं कि वीडियो देखने वाला हर शख्स कुछ पल के लिए ठहर जाता है। वीडियो में आप देख और सुन सकते हैं बच्ची नंदी महाराज से क्या मांग रही है। आलम ये है कि बच्ची की मासूमियत ने लोगों का दिल छू लिया है और लोग इस खूबसूरत पल को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    बच्ची का यह मासूम अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। किसी को इसमें बचपन की मासूमियत नजर आ रही है, तो कोई बच्ची की प्यारी प्रार्थना को देखकर भावुक हो रहा है। वीडियो के साथ लिखा संदेश भी लोगों का ध्यान खींच रहा है कि जब बच्चे भगवान से कुछ मांगते हैं, तो उनकी दुनिया कितनी छोटी और मासूम होती है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर मौजूद तमाम गंभीर और चौंकाने वाली खबरों के बीच बच्ची का यह मासूम पल लोगों को सुकून देने वाला लग रहा है। तो इस क्यूट वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article