वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क ढोल पर बच्ची ने डांस से मचाया ऐसा धमाल, स्वैग देखकर सोशल मीडिया हो गया जबरा फैन

Viral Video: ढोल की जोरदार थाप के बीच एक नन्ही बच्ची का प्यारा डांस सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। बच्ची ने मस्ती में ऐसे कदम थिरकाए कि देखने वाले भी उसकी मासूम अदाओं के कायल हो गए।

Image

बच्ची ने डांस से बनाया माहौल (तस्वीर साभार-@_unfiltered_moments__ )

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक प्यारे वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में ढोल की जोरदार और जोशीली थाप के बीच एक नन्ही बच्ची बेहद उत्साह के साथ डांस करती नजर आ रही है। पारंपरिक संगीत की धुन सुनते ही बच्ची जिस अंदाज में थिरकना शुरू करती है, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते हैं। आलम ये है कि इस क्यूट डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    वीडियो की सबसे खास बात बच्ची का मासूम अंदाज है। उसके चेहरे की खुशी और डांस करने का उत्साह देखकर ऐसा लगता है जैसे वह पूरी तरह से संगीत में खो गई हो। बच्ची के लिए शायद यह महज एक मजेदार पल था, लेकिन कैमरे में कैद होने के बाद यही पल सोशल मीडिया पर लोगों के लिए खुशी की वजह बन गया। जैसे-जैसे ढोल की थाप तेज होता है, बच्ची का उत्साह भी बढ़ता नजर आता है। वह बिना किसी झिझक के अपने अंदाज में कदम थिरकाती है और माहौल का पूरा आनंद लेती दिखाई देती है। उसकी यही मासूम मस्ती वीडियो को और भी खास बना देती है। पारंपरिक संगीत की ऊर्जा और बच्ची की प्यारी अदाओं का यह मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

    बच्ची का क्यूट अंदाज

    वीडियो में आप देख सकते हैं बच्ची के डांस में न कोई परफेक्ट स्टेप की चिंता है और न ही किसी तरह का दिखावा। वह बस ढोल की आवाज सुनकर अपनी खुशी को डांस के जरिए जाहिर करती नजर आती है।

    वीडियो देखने वाले लोग बच्ची के इस प्यारे अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों को उसका डांस बेहद क्यूट लग रहा है, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि बच्ची ने अपनी मासूमियत से पूरे माहौल की रौनक बढ़ा दी। इतना ही नहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर भी कर रहे हैं। तो आपको बच्ची का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article