Today Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी रह जाती हैं। मगर फिर हंसी रोकना भी बहुत मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको चौंकाने वाला है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जिसकी मौत हो चुकी है। शख्स के अंतिम संस्कार की तैयारी भी करीब पूरी हो चुकी है। शव को अर्थी पर लिटाया जा चुका है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब भावुक कर देने वाला होता है।
शव को पिला दी शराब
मगर तभी परलोक सिधार चुके शख्स की अर्थी के साथ उसके करीबी ऐसा कुछ करते हैं देखकर हंसी छूट जाती है। इसमें देखेंगे कि शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अर्थी चिता पर रखी जा चुकी है। मगर चिता को अग्नि दी जाती इससे पहले ही एक शख्स ने शव का मुंह खोला और उसमें शराब डालने लगा।
फिर पिलाने लगे शराब
फ्रेम ये नजारा देखकर कुछ समझ आता तभी दूसरा शख्स सिगरेट जलाकर अर्थी के करीब पहुंचा और सिगरेट में मुंह लगा दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती हैं और अजीब भी बहुत लगता है। मालूम हो कि शव के साथ अजीब हरकतें करते हुए लोगों का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहुदा मजाक करार दिया है। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर meme.university नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
