वायरल न्यूज़

VIDEO: गुब्बारे में कैद होकर जंगल में शेरों के बीच पहुंचा शख्स, जंगल के बादशाहों ने मिलकर बोल दिया हमला

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और हैरतअंगेज सामने आते रहता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

Image

शख्स पर शेरों ने किया हमला (X/@mktyaggi)

दिल दहला देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गुब्बारे के अंदर कैद होकर बीच जंगल में चला जाता है। गुब्बारे में कैद शख्स को अचानक शेरों का एक झुंड घेर लेता है और उस पर हमला कर देता है।

शख्स पर शेरों के झुंड ने किया हमला

वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स गुब्बारे में कैद है और जंगल के बादशाह शेरों का एक झुंड एकजुट होकर उस पर हमला बोल देते हैं। शख्स खुद को बचाने के लिए गुब्बारा समेत भागने लगता है लेकिन शेर लगातार उस पर अपना हमला जारी रखते हैं। जैसे-तैसे वह शख्स अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करता दिख रहा है। गनीमत रही कि उस गुब्बारे को कुछ ऐसे मैटेरियल से डिजाइन किया गया है, जो शेरों के पंजे से भी नहीं फट रहा है।

वीडियो देख किसी की भी कांप जाएगी रूह

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mktyaggi नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का यह नजारा देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि अगर गलती से भी शख्स का गुब्बारा फट जाता तो वह अगले ही पल शेरों का निवाला बन जाता। वहीं, कुछ लोगों ने @Grok को टैग करते हुए पूछा कि क्या वह शख्स शेरों के अटैक से बच गया। इस पर @Grok ने जवाब देते हुए कहा, "हां, बच गया! गुब्बारा नहीं फटा, शेरों ने कोशिश की लेकिन वो गेंद की तरह लुढ़क कर गाड़ी तक पहुँच गया।"

इस जगह का बताया जा रहा है यह वीडियो

वीडियो में शेरों के पंजे और दांतों का खौफनाक अटैक साफ दिख रहा है। लाखों लोग यह वीडियो देखकर हैरान हैं और यह देख उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। ऐसे में एक अन्य यूजर ने @Grok को टैग करते हुए पूछा कि क्या यह वीडियो असली है या फिर AI जेनरेटेड है। इसका जवाब देते हुए @Grok ने बताया कि यह वीडियो बिल्कुल असली है और ये अफ्रीकी सवाना जंगल की घटना है। जहां जॉर्ब बॉल में घुसे एक व्यक्ति को शेरों ने मिलकर घेर लिया और उस पर अटैक करने लगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article