Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है जो दिमाग घुमा देता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही रोंगटे खड़े करने वाला नजारा वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने कैसे शेरनी को ही डॉगी की तरह दरवाजे से बांधकर रखा है। उसके आसपास अन्य जानवर बैठे नजर आते हैं जो शेरनी से बिल्कुल भी नहीं डरते।
शेरनी को कुत्ते की तरह बांध दिया
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि व्यस्त गले में अलग-अलग जगह जानवर बंधे हुए नजर आते हैं। इसमें गाय-भैंस से लेकर ऊंट और बैल तक दिखाई देते हैं। फ्रेम में ये नजारा इतना ज्यादा नहीं चौंकाता है। मगर जैसे ही कैमरे को दूसरी दिशा में किया नजारे ने सचमुच होश उड़ा दिए। इसमें देखेंगे कि किसी शख्स ने जंगल की रानी शेर को दरवाजे पर किसी पालतू डॉगी की तरह बांध रखा है। आखिर में देखेंगे कि जंजीर से बंधी शेरनी चुपचाप बैठी है। उसके करीब में ही छोटे-छोटे बच्चे हैं जो उससे बिल्कुल भी डरते नहीं हैं।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
किसी पालतू जानवर की जगह बांधकर रखी गई शेरनी का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम memes__unlimited07 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
