वायरल न्यूज़

VIDEO: अमेरिका में हुनर की असली कीमत, सिर्फ 20 मिनट के काम के लिए मैकेनिक ने ले लिए 9,500 रुपये

अमेरिका में 20 मिनट के काम के लिए 9,500 रुपये फीस लेने वाले मैकेनिक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैकेनिक के इतनी ज्यादा कमाई के बारे में जानकर लोग दंग हैं।

Image

गैराज का दरवाजा ठीक करता मैकेनिक (Instagram/@amrita_life_in_usa)

अक्सर हमें लगता है कि अच्छी और मोटी कमाई सिर्फ बड़े ऑफिस वाले जॉब या ऊंची डिग्री वालों की ही होती है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) ने लोगों के इस सोच को बदलकर रख दिया। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक भारतीय महिला ने अमेरिका में काम करने वाले स्किल्ड वर्कर्स की कमाई के बारे में ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

20 मिनट में काम खत्म, 9,500 रुपये फीस!

वीडियो (Video) में महिला बताती हैं कि उनके घर के गैराज का दरवाजा खराब हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने एक मैकेनिक को बुलाया। मैकेनिक आया, उसने सिर्फ 20 मिनट में उसे ठीक कर दिया और चला गया लेकिन असली चौंकाने वाली बात तब हुई जब उसने इस काम के लिए 100 डॉलर ले लिए। आज की तारीख में 100 डॉलर भारतीय रुपए में करीब 9,500 रुपए होते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हुनर है तो कमाई भी है

भले ही यह रकम लोगों को काफी ज्यादा लग सकती है, लेकिन महिला ने इसे सही ठहराया। महिला का कहना है कि अमेरिका में स्किल यानी हुनर की बहुत कीमत होती है। वहां काम छोटा या बड़ा नहीं माना जाता। अगर किसी के पास अच्छा हुनर है, तो उसे सम्मान भी मिलता है और उसकी अच्छी कमाई भी होती है। महिला ने बताया कि अमेरिका में सिर्फ गैराज मैकेनिक ही नहीं, बल्कि प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और दूसरे तकनीकी काम करने वाले लोग भी अच्छी कमाई करते हैं। कई बार तो सिर्फ घर आने की फीस ही इतनी होती है। इसके बाद काम के हिसाब से अलग से चार्ज लिया जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक बड़ी चर्चा छेड़ दी है। कुछ लोग हैरान हैं कि इतने कम समय के काम के लिए इतनी बड़ी रकम ली जा सकती है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सही बताया और कहा कि वहां स्किल वर्कर्स की डिमांड ज्यादा है, इसलिए उन्हें अच्छा भुगतान मिलता है। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि भारत में भी अगर स्किल वर्क को उतनी ही इज्जत और सही कीमत मिले, तो बहुत से लोग बिना बड़ी डिग्री के भी अच्छा जीवन जी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article