वायरल न्यूज़

Lions Fight Video: शेरनी की मोहब्बत में भिड़ गए दो बब्बर शेर! पूरे जंगल में गूंज उठी दहाड़, फिर हुआ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 7, 2023, 02:43 PM IST

Lions Fight Video: एक शेर किसी शेरनी के साथ जंगल में घूम रहा था। तभी दूसरे शेर को इसकी भनक लग जाती है। इसके बाद दूसरा शेर पहले वाले शेर पर हमला बोल देता है। इसके बाद दोनों में आर या पार की लड़ाई होती है।

Image

शेर की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो शेरों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे
  • शेरनी के प्यार के लिए भिड़े दो शेर

Lions Fight Video: सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के बहुत सारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो में जंगली जानवरों का प्यार दिखता है तो कुछ वीडियो में वह भीषण लड़ाई लड़ते हैं। जंगली जानवर भी अपने प्यार के लिए एक-दूसरे से लड़ते नजर आते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक नजारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में दो बब्बर शेर एक शेरनी के मोहब्बत में भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों में जिस तरह की खूंखार लड़ाई होती है, उसने जंगली जानवरों की नींद उड़ा दी है।

वीडियो ने लोगों को खौफ में डाला

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स की भी रातों की नींद उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर किसी शेरनी के साथ जंगल में घूम रहा था। तभी दूसरे शेर को इसकी भनक लग जाती है। इसके बाद दूसरा शेर पहले वाले शेर पर हमला बोल देता है। इसके बाद दोनों में आर या पार की लड़ाई होती है। दोनों जिस तरह एक-दूसरे पर हमला करते हैं। उसे देखकर पास मौजूद शेरनियों की भी हालत खराब हो जाती है। वहीं जंगली जानवर खौफ में आ जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों में काफी देर तक लड़ाई होती है। दोनों की लड़ाई देख शेरनियां एक पल के लिए सहम जाती हैं। आप देख सकते हैं कि पहले दोनों शेर एक-दूसरे को सामने देखकर गुर्राते हैं। इसके बाद एक -दूसरे पर कहर बनकर टूट पड़ते हैं। वीडियो देखकर नेटिजन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि जानवर भी अपने प्यार के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं तो कोई कह रहा है कि उनके बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई हो रही है। इस वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article