वायरल न्यूज़

Viral: गर्मी से बचने के लिए 'जंगल के राजा' का धांसू देसी जुगाड़, वीडियो देख कहेंगे- 'शेर ने तो इंसानों को भी फेल कर दिया'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 4, 2023, 06:54 PM IST

Lion Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर का देसी अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शेर का धांसू देसी जुगाड़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शेर का धांसू देसी जुगाड़
  • गर्मी से बचने के लिए अनोखा उपाय
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर आप इंसानों के एक से एक मजेदार जुगाड़ देखते होंगे। कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर का दिमाग चकरा जाता है। लेकिन, आजकल जानवर भी जुगाड़ (Jugaad Viral Video) करने लगे हैं। इनका जुगाड़ देखकर तो आप भी झटका खा जाएंगे। दरअसल, एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें गर्मी से बचने के लिए 'जंगल के राजा' धांसू जुगाड़ भिड़ाया है। इस जुगाड़ को देखकर लोग शेर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार वीडियो (Lion Jugaad Video) को देख रहे हैं।

आज तक आपने जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन, शेर का जुगाड़ देखकर आप भी झटका खा जाएंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं गर्मी से बचने के लिए शेर ने क्या तरकीब लगाया है। केले के पत्ते को शेर अपने मुंह में फंसाकर इस तरह बॉडी को कवर किया है जैसे वो कोई छातरी हो। इतना ही नहीं केले के पत्ते को लेकर वो आराम से सड़क पर चल रहा है। शेर का स्वैग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई और दिमाग घूम गया। किसी ने इस अनोखे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

'जंगल के राजा' ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शेर ने तो इंसानों को भी फेल कर दिया। किसी का कहना है कि राज के अद्भुत रूप का दर्शन। एक ने लिखा, 'राजा की सवारी'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article