वायरल न्यूज़

Viral: ईसा मसीह के स्टैच्यू पर गिरी आकाशीय बिजली, खतरनाक मंजर देख कांप गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 15, 2023, 06:35 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर ब्राजील की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ईस मसीह की तस्वीर आकाशी बिजली गिर रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

ईस मसीह की तस्वीर गिर बिजली, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ईसा मसीह की तस्वीर पर गिरी आकाशीय बिजली
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर अद्भुत तस्वीर वायरल

Viral Photo: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। कभी कोई तस्वीर वायरल होती है, तो कभी वीडियो वायरल हो जाता है। इनमें कुछ चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे ईसा मसीह के 100 फीट की प्रतिमा पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

जानकारी के मुताबिक, ब्राजील के रियो डी जनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर की मूर्ति पर आप आकाशीय बिजली को गिरते हुए देख सकते हैं। बिजली सीधे प्रतिमा पर गिरी थी। इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है और नजारा देखकर लोग दंग हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह ईश्वरीय शक्ति का दर्शन है। जबकि, कुछ लोग इस नजारे पर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ईसा मसीह के इस वर्ल्‍ड फेमस स्‍टैच्‍यू पर बिजली गिरने की घटना सालभर में तकरीबन 6 बार होती है। जिसके कारण स्टैच्यू को काफी नुकसान भी पहुंचा है।

ईसा मसीह के स्टैच्यू पर गिरी बिजली

इस तस्वीर को देखकर आप जरूर दंग रह गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। गौरतलब है कि साल 2014 में भी इसी तरह बिजली स्टैच्यू के बीच में आकर गिरी थी, जिसके बाद मरम्मत करानी पड़ी थी। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 'fsbragaphotos' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो इस नजारे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article