Leena Nagwanshi Death News: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की सुसाइड के सदमे से अभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई थी। दूसरी तरफ एक और पॉपुलर स्टार की आत्महत्या ने लोगों को चौंका दिया है। जहां एक तरफ तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं इस स्टार द्वारा अपने घर पर फांसी लगाकर जान देने की खबर सामने आ रही है। आपको जानकर शॉक्ड लगेगा कि इस स्टार की उम्र भी मात्र 22 साल है।
सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी
छत्तीसगढ़ की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी (Leena Nagwanshi) की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। 22 साल की लीना नागवंशी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लीना नागवंशी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली थीं। वह एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थीं। लीना सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती थीं। सुसाइड से दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक रील्स अपलोड किया है। लीना के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

लीना (इंस्टाग्राम)
चलाती थीं यूट्यूब चैनल
लीना नागवंंशी की अदाओं के उनके फैन्स दीवाने ते। वह एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। लीना अभी बीकॉम थर्ड ईयर में पढ़ती थीं। उनके परिजनों का कहना है कि लीना का किसी से कोई विवाद नहीं था। बता दें कि जब उनके मौत की खबर आई तो पुलिस तत्काल उनके घर पर पहुंची हालांकि, उससे पहले ही परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया था।

लीना (इंस्टाग्राम)
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
फिलहाल, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने लीना के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लीना नागवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
