वायरल न्यूज़

'बेंगलुरु में 18 हजार रुपये की सैलरी वाली नौकरी सबसे अच्छी थी', दुबई में रहने वाली भारतीय महिला की ये Video सोशल मीडिया पर Viral

Dubai Girl Viral Video: दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी लाइफ के बारे में बता रही हैं। जिसमें उसने यह दावा किया कि बेंगलुरु में 18,000 रुपये की सैलरी वाली उसकी जिंदगी बेहतर सैलरी वाली उसकी अभी की जिंदगी से कहीं बेहतर थी।

Image

दुबई में रहने वाली भारतीय महिला का वीडियो वायरल(Instagram/@seemapurohit018)

Dubai Girl Viral Video: आमतौर पर जब लोग ज्यादा कमाने लगते हैं और किसी बेहतर जगह पर बस जाते हैं तो उनकी यात्रा एक सफलता की कहानी बन जाती है। लेकिन जब इस महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ तो यह एक शिकायत की कहानी बन गई। दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्तमान जिंदगी के बारे में शिकायत की।

'पहले से ज्यादा कमा रही है, लेकिन खुश नहीं है'

यह गुस्सा असल में इस बारे में था कि उसे 5 साल पहले की अपनी जिंदगी कितनी याद आती है। महिला के वीडियो क्लिप के मुताबिक बात करें तो 5 साल पहले वह बेंगलुरु में एक पीजी में रहती थी। 18000 रुपये कमाती थी। उसके दोस्त थे, खरीदारी करने, क्लबों में मौज-मस्ती करने का समय था और भी बहुत कुछ। 5 साल बाद वह दुबई में है। पहले से ज्यादा कमा रही है, लेकिन खुश नहीं है।

'दुबई में हूं, पर उतनी खुश नहीं हूं'

उसने क्या कुछ कहा पढ़िए उसकी सोशल मीडिया पोस्ट की पूरी बातें: "बैंगलोर में मेरी सिर्फ 18 हजार रुपये सैलरी थी। मेरी फर्स्ट जॉब की। जब मुझे अपनी पहली सैलरी मिली तो मैं अपने आपको दुनिया की सबसे अमीर लड़की मानती थी। क्योंकि मैं अपने पीजी का रेंट दे देती थी, स्ट्रीट शॉपिंग कर लेती थी। भरपूर खाना मंगवाती थी ऑफिस की कैंटीन से और हर हफ्ते क्लब भी चली जाती थी। उसके बाद भी मैं दो-तीन हजार रुपये बचा लेती थी मैं। तो मुझे लाइफ से कोई शिकायत ही नहीं थी। मतलब कोई कुछ भी करे मुझे किसी से कोई पॉब्लम नहीं थी। अपनी सैलरी से खुश, अपनी लाइफ से खुश। जहां में रह रही थी पीजी में एकदम खुश। इतने सारे फ्रेंड बन गए थे ऑफिस में मैं खुश थी। मैं इस प्लेनेट की सबसे खुश महिला थी। इसके बाद मैंने एक रेस जॉइन कर ली। आज 5 साल के बाद उश 18 हजार से कई गुणा ज्यादा कमा रही हूं। दुबई में हूं। पर उतनी खुश नहीं हूं, जितनी तब थी। मैं नहीं जानती ये कैसी रेस है। पूरा मूड खराब कर दिया। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर आप बताइये कैसा महसूस करते हैं।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article