वायरल न्यूज़

Ladki Ka Video: बस में चढ़ने के लिए दीदी ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर भौचक्के रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 7, 2022, 11:15 AM IST

Ladki Ka Jugaad Video: एक लड़की ने बस में चढ़ने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। आलम ये है कि जुगाड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

लड़की ने तो माहौल बना दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की का धांसू जुगाड़
  • बस में चढ़ने के लिए जान पर खेल गई लड़की
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Ladki Ka Desi Jugaad Video: भारत में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। आप कहीं भी चले जाएं हर जगह आपको जुगाड़ (Jugaad Video) दिख जाएगा। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं। कई बार तो इस तरह का जुगाड़ लगाया जाता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक लड़की ने बस में चढ़ने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसने लोगों की बोलती बंद कर दी। आलम ये है कि लड़की का वीडियो (Jugaad Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये वायरल वीडियो (Viral Video) कहां का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, जिस अंदाज में लड़की बस में चढ़ रही थी उसने सबको चौंका दिया। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं बस में कितनी भीड़ है। काफी संख्या में लोग गेट पर लटके हुए हैं। आलम ये है कि बस में पैर तक रखने की जगह नहीं है। ऐसे में एक लड़की ने बस में चढ़ने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे लोग देखते रह गए। चलती बस में लड़की खिड़की से लटक गई और अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। अंदर से किसी ने लड़की का एक हाथ पकड़ा और फिर वो जैसे-तैसे बस में चढ़ने लगी। काफी मशक्कत के बाद लड़की खिड़की के जरिए बस के अंदर पहुंच ही गई। देखें वीडियो...

लड़की ने माहौल बना दिया

लड़की का जुगाड़ देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। इस नजारे को देखकर तो कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों-करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दीदी ने क्या धांसू जुगाड़ भिड़ाया है। वहीं, कुछ लोग गुस्सा भी कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article