वायरल न्यूज़

Dog Ka Video: कुत्तों का वीडियो बना रही थी लड़की, मिल गया जिंदगीभर के लिए खतरनाक सबक

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 27, 2022, 11:49 AM IST

Dog Ka Viral Video: एक लड़की मजे लेते हुए कुत्तों का वीडियो बना रही थी। लेकिन, अचानक कुत्तों ने लड़की पर हमला बोल दिया। बेचारी लड़की किसी तरह को खुद बचा पाई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

कुत्तों का वीडियो बना पड़ गया भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्तों का वीडियो बनाना लड़की को पड़ा भारी
  • अचानक कुत्तों ने लड़की पर बोल दिया हमला
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Dog Ka Viral Video: कई बार लोग अपने फायदे और मजे के लिए ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। इतना ही नहीं कई बार परिणाम काफी खतरनाक भी हो जाता है। एक लड़की कुछ ऐसा ही कर रही थी। लेकिन, परिणाम ऐसा हुआ जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी। आलम ये है कि लड़की का ये वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।

आजकल लोगों को जहां मौका मिलता फोटो और वीडियो (Shocking Video) बनाने लगते हैं। कुछ लोग तो जान पर खेलकर वीडियो (Animal Viral Video) बनाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक लड़की कुत्तों का वीडियो बनाने के लिए उनके बीच पहुंच गई। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में कुत्ते खड़े हैं और लड़की उनके बीच पहुंचकर वीडियो बना रही है। लड़की मजे लेते हुए वीडियो शूट करने लगती है। लेकिन, अचानक पीछे से एक कुत्ता लड़की पर हमला कर देता है। इसके बाद सभी कुत्ते लड़की के पीछे पड़ जाते हैं। परिणाम ये होता है कि लड़की कुत्तों के बीच बुरी तरह फंस जाती है। हालांकि, किसी तरह वो खुद को बचा लेती है।

कुत्तों का जानलेवा हमला

तो वीडियो में आपने देखा लड़की की क्या हालत हो गई? लड़की को जिंदगीभर के लिए खतरनाक सबक मिल गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, 36 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, अब मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और जाओ कुत्तों के बीच। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई, वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article