Korean Boy Sangs Zalima Song: किंग खान के फैंस सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। ये बातें तो आपने हजारों दफा सुनी होगी लेकिन कभी उनके किसी विदेशी फैंस को देखा है, जिसमें शाहरूख को लेकर दीवानगी नजर आई हो। आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जो इंडिया का नहीं बल्कि कोरिया का है। जी हां, किंग खान का ये कोरियन फैन उनके गाने पर गुनगुनाता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कोरियन लड़का शाहरूख के रईस फिल्म के 'जालिमा' गाने पर गाना गाता नजर आ रहा है। ये वीडियो उसकी वाइफ ने शेयर की है, जो भारतीय मूल की हैं, जिनका नाम नेहा अरोड़ा है। वहीं, कोरियन लड़के का नाम जोंगसू है। आपको बता दें, जोंगसू ने काफी बेहतरीन तरीके से इस गाने को गाया है, ऐसे में उसका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
कोरियन लड़के ने गाया 'जालिमा' गाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि काफी जबरदस्त गायकी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जोंगसू भैया आपने तो कमाल कर दिया। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'mylovefromkorea17' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
