Kochi Metro Video: मेट्रो में वीडियो बनाने का इन दिनों ट्रेंड चल पड़ा है। क्या यात्री और क्या कर्मचारी हर कोई मेट्रो में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। दिल्ली मेट्रो के बाद अब कोच्चि मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है। अनोखी बात यह है कि इस बार मेट्रो के कर्मचारी कोच्चि मेट्रो में डांस करते नजर आ रहे हैं। मेट्रो स्टाफ ने यह ट्रेंड फॉलो करके एक नई बहस छेड़ दी है। एक तरह से अब यात्रियों के बाद मेट्रो के कर्मचारियों पर वायरल होने की सनक सवार हो गई है।
अब कोच्चि मेट्रो का वीडियो हुआ वायरल
मेट्रो कर्मचारियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। यहां तक कि खुद कोच्चि मेट्रो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक महिला स्टाफ मेट्रो के बाहर थिरकती नजर आ रही है। इसके बाद एक को-वर्कर महिला स्टाफ को ज्वाइन करता है। दोनों ही तमिल सॉन्ग 'मेनारू बेटी कट्टी' पर जमकर डांस करते हैं। उनका डांस वीडियो कई लोगों को पसंद आ रहा है, वहींं कई लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। देखें वीडियो-
मेट्रो कर्मचारी बहुत ही धमाकेदार डांस करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'हम ट्रेंड कभी मिस नहीं करते।' बता दें कि दिल्ली मेट्रो में कुछ दिन पहले एक लड़की ने पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस किया था। लड़की के डांस वीडियो को ताबड़तोड़ व्यूज मिले थे। वहीं पिछले दिनों एक बिकनी गर्ल का वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया था। एक लड़की बिकनी पहने हुए मेट्रो में सफर करती दिखाई दी थी। इसके बाद दिल्ली मेट्रो की तरफ से बयान जारी किया गया था और DMRC ने अपने बयान में कहा था कि सभी यात्री सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करें।
