वायरल न्यूज़

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के गाने पर किली पॉल ने एक बार फिर किया धमाकेदार डांस, लोग बोले- ठीक है

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 25, 2023, 11:55 AM IST

तंजानिया के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का एक डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में किली पॉल अपनी बहन के साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के फेमस सॉन्ग ‘नून रोटी खाएंगे, जिनगी संग ही बिताएंगे…ठीक है’ गाने पर लिपसिंक करते दिख रहे हैं।

Image

किली पॉल का जबरदस्त डांस(Source:Instagram)

बॉलीवुड गानों के साथ साथ भोजपुरी गानों की भी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानें अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों पर डांस के कई मजेदार वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने पर एक अफ्रीकी के डांस का वीडियो धमाल मचा रहा है।

सोशल मीडिया स्टार का वीडियो वायरल

दरअसल तंजानिया के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का एक डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में किली पॉल अपनी बहन के साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के फेमस सॉन्ग ‘नून रोटी खाएंगे, जिनगी संग ही बिताएंगे…ठीक है’ गाने पर लिपसिंक करते दिख रहे हैं।

किली ने शेयर किया वीडियो

किली पॉल के इस धमाकेदार परफॉर्मेंस ने यूपी-बिहार वालों का दिल तो जीत ही लिया है साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं किली के इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 42 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं।

वहीं किली पॉल के इस धमाकेदार वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। कोई कह रहा है कि ‘आप बहुत अच्छे हो तो कोई कह रहा है कि ‘एकदम ठीक है’।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article