Viral Video: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हैरान करने वाला वीडियो आया है। खरगोन के झिरन्या थाना क्षेत्र के कुसुंबिया में एक शादी थी। इस दौरान आसमान में बवंडर आ गया। यह बवंडर इतना खरतनाक था कि शादी का टेंट और मंडप पतंग की तरह आसमान में उड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आंधी आने के बाद शादी के टेंट में लगे लोहे के पाइप को पकड़कर उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तूफान के आगे उनकी एक न चली।
हवा में उड़ गए लोहे के पाइप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दर्जनों की संख्या में लोग टेंट में लगे लोहे के पाइप को पकड़कर उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तूफान की ताकत के आगे पस्त हो गए। इसके बाद शादी का टेंट किसी पतंग की तरह आसमान में उड़ता चला गया। यह नजारा देख लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले। फिलहाल, इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
