वायरल न्यूज़

Kedarnath Video: शून्य से कम तापमान.. भीषण बर्फबारी.. रात 3 बजे का समय, लेकिन भोलेनाथ की भक्ति के आगे सब फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2023, 06:50 PM IST

Kedarnath Video: दोनों साधु बर्फबारी के बीच केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान दोनों के शरीर पर नाम मात्र कपड़ा है। साधुओं के इर्द-गिर्द बर्फ की परत जमी हुई दिखाई दे रही है।

Image

साधुओं का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भोलेनाथ के अनन्य भक्त
  • बर्फबारी में की आराधना
  • शरीर पर नाममात्र कपड़ा

Kedarnath Video: भगवान भोलेनाथ की आस्था में बहुत ताकत होती है। मन में सच्ची आस्था हो तो परिस्थितियां कितनी भी विपरीत होंं। हर बड़ी सी बड़ी मुसीबत इंसान झेल जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिख रहा है, उसे देखकर आप भी भोलेनाथ के भक्त हो जाएंगे। वीडियो में दोनों साधु बर्फबारी के बीच केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आ रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान दोनों के शरीर पर नाम मात्र कपड़ा है।

भगवान भोलेनाथ के परम भक्त साधु

वीडियो देखकर यूजर्स इसे भोलेनाथ की आराधना की ताकत बता रहे हैं। वीडियो को ट्विटर पर प्रद्युम्न शर्मा नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शून्य से कम तापमान पर रात्रि 3:00 बजे केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के बीच परमपिता शिव की आराधना में लीन साधु जन जी के दुर्लभ दर्शन। इसी का नाम है भक्ति। जहां भक्ति, वहां शक्ति और जहां शक्ति, वहां शिव भोले भंडारी।' आप भी देख सकते हैं कि दोनों साधुओं के इर्द-गिर्द बर्फ की परत जमी हुई है। देखें वीडियो-

इस दौरान आसमान से भी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी दोनों साधुओं को इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दोनों अपनी साधना में पूरी तरह से लीन दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्हें भोलेनाथ की भक्ति के दम पर अंदर से गर्मी का अहसास हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स पूरी तरह हैरान हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो से अपने आपको पॉजिटिव रख रहे हैं। दोनों साधुओं की कठिन तपस्या को लोग आस्था का सच्चा उदाहरण बता रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article