वायरल न्यूज़

Video : केदारनाथ धाम में लड़की ने लड़के को किया प्रपोज, युवाओं की हरकत पर नेटिजन्‍स ने लगाई क्‍लास

Kedarnath Couple Viral Video : केदारनाथ मंदिर परिसर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक कपल को पीले कपड़ों में देखा जा सकता है। दोनों मैचिंग के आउटफिट में ही नजर आ रहे हैं।

Image

केदारनाथ परिसर में मौजूद कपल।

Kedarnath Couple Viral Video : इन दिनों केदारनाथ यात्रा चल रही है। यात्रा के दौरान वहां की स्थिति से जुड़ी से कई खबरें सामने आ रही हैं। कभी बिगड़ता मौसम भक्‍तों की पूजा में विघ्‍न डाल रहा है तो कभी सोशल मीडिया पर रील्‍स बनाने वाले लोग। ऐसे में ही एक वीडियो और वायरल हुआ है जिसमें कि लड़की को मंदिर शिखर के सामने परिसर में लड़के को प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्‍स के बीच बहस छिड़ गई। कोई युवाओं की हरकत को शर्मनाक बता रहा है तो वहीं, कोई इस हरकत के पीछे कपल की नीयत को ठीक बता रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है

केदारनाथ मंदिर परिसर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक कपल को पीले कपड़ों में देखा जा सकता है। दोनों मैचिंग के आउटफिट में ही नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहले दोनों गर्भगृह की ओर हाथ जोड़कर खड़े होते हैं और फिर इसके बाद लड़की एक हाथ पीछे कर वीडियो बनाने वाले से अगूंठी मांगती है। हाथ में अगूंठी का बॉक्‍स आते ही वो घुटने के बल बैठकर लड़के की ओर मुंह करके उसे प्रपोज करती है। उसकी आवाज सुनकर जब लड़का मुड़ता है तो शॉक्‍ड हो जाता है और कुछ देर में वो लड़की प्रपोज करते हुए उसे अगूंठी पहनाती है। इसके बाद ही दोनों एक दूसरे को मंदिर परिसर में ही गले लगा लेते हैं। आस-पास मौजूद मंदिर आए भक्‍त भी ये देखकर उनका वीडियो बनाने लगते हैं।

ट्विटर यूजर्स के बीच बहस

इस वीडियो को @Ajain112 अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने लिखा है कि, 'सभी प्रमुख मंदिरों और तीर्थस्थलों पर स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने का एक कारण यह है कि मुख्य मंदिर से 20 किमी के भीतर सिर्फ एक बेसिक फोन बेवजह की भीड़ को खत्म कर सकता है।'

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'इसमें बुरा क्‍या है ! उन्होंने (कपल) किसी को भी परेशान नहीं किया और पूरे सम्मान के साथ अपना पल बिताया। उन्हें बधाई।'

लड़की की इस हरकत की निंदा करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं सहमत हूं। यह बहुत अपमानजनक और अनुचित है। केदारनाथ के सामने कोई कैसे प्रपोज कर सकता है? यह हमारी धार्मिक भावनाओं और मूल्यों के प्रति जागरुकता और संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है। स्मार्टफोन हमारे पवित्र स्थानों की पवित्रता और शांति को बर्बाद कर रहे हैं।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article