वायरल न्यूज़

कैमरे में कैद हुआ असली कामचोर, इसकी हरकत देखकर मालिक भी घबरा गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 29, 2024, 08:44 AM IST

Kamchor ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स कुछ इस तरह कामचोरी करता है कि देखकर खुद मालिक के होश उड़ गए। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Image

इस कामचोर को देखकर कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ कामचोर
  • देखकर मालिक के होश उड़े
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Kamchor ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजब-गजब है। यहां कब क्या सामने आ जाए कोई कुछ नहीं जानता है। हालांकि यहां सबसे ज्यादा हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसे काम के दौरान कामचोरी करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। शख्स की कामचोरी देखकर कोई भी उसे असली वाला कामचोर ही कहेगा। मजेदार है कि उसकी कामचोरी देखकर खुद भी मालिक भी घबरा गया। कामचोरी करते हुए शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कैमरे में कैद हुआ कामचोर

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि घर का निर्माण चल रहा है। घर बनाने के लिए दीवारें खड़ी की जा चुकी हैं और छत को तैयार किया जा रहा है। मजदूर पूरी मेहनत से घर में बनाने में जुटे हैं। मगर इन सबके बीच मालिक को एक शख्स पर शक हुआ कि वो कामचोरी कर रहा है। मालिक ने तुरंत भांप लिया और उसका अंदाजा बिल्कुल सही निकला। फ्रेम में देखेंगे कि मालिक ने कैमरा ऑन किया और धीरे-धीरे कामचोर शख्स के करीब पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि शख्स एक कोने में बड़े आराम से मोबाइल चला रहा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए कामचोर का वीडियो

किसी को उसकी कामचोरी का पता ना चले इसके लिए वो कुछ-कुछ देर बाद पैर से ड्रिल मशीन चलाता है तो कभी जमीन पर हथौड़ा मारता है। मजेदार है कि इस दौरान शख्स पूरी शिद्दत से फोन का इस्तेमाल करता हुआ नजर आता है। आखिर में देखेंगे कि मालिक ने जब कैमरा जूम कर उसकी मोबाइल स्क्रीन पर देखा तो शख्स मजे से गेम खेलता हुआ नजर आता है। शख्स को इस तरह कामचोरी करता हुआ देख खुद मालिक के भी होश उड़ जाते हैं। मालूम हो कि कामचोरी करते हुए शख्स का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर official_anujkashyap134 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article