वायरल न्यूज़

Video: कबाड़ वाले ने दर्द भरी आवाज से कर दिया भावुक, 'तेरे नाम' फिल्म का गाना सुन सलमान भी हो जाएंंगे फैन!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 11, 2023, 12:42 PM IST

Junk Seller Video: एक कबाड़ वाला अपनी ट्रॉली लेकर कबाड़ खरीदने निकला है। इस दौरान उसके हाथ में एक माइक भी है। इसी माइक पर वह बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का एक गाना गाने लगते हैं।

Image

कबाड़ वाला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुरीले आवाज से कबाड़ वाले ने बनाया दीवाना
  • तेरे नाम फिल्म का गाना सुनकर हो जाएंगे हैरान
  • तेरे नाम फिल्म के डायरेक्टर ने शेयर किया वीडियो

Junk Seller Video: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भावुक तो होंगे ही, साथ ही हैरान भी हो जाएंगे। वीडियो एक कबाड़ वाले का है। कबाड़ वाले ने 'तेरे नाम' फिल्म के गाना इतनी सुरीली आवाज में गाया। जिसे सुनकर आपका हृदय द्रवित हो जाएगा। कबाड़ वाले का गाना सुनकर लोग उसकी तारीफ किए जा रहे हैं। कबाड़ वाले का टैलेंट देखकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे।

कबाड़ वाले ने सुरीले गाने से कर दिया हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कबाड़ वाला अपनी ट्रॉली लेकर कबाड़ खरीदने निकला है। इस दौरान उसके हाथ में एक माइक भी है। इसी माइक पर वह बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का एक गाना गाने लगते हैं। वह जिस तरह गाने गाते हैं, उनकी सुरीली आवाज के सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए हैं। कबाड़ वाले की शानदार आवाज अगर सलमान खान भी सुन लें तो शायद वह भी उसके फैन हो जाएंगे। देखें वीडियो-

वायरल में कबाड़ वाले का गाना सुनकर आपको भी लगेगा कि शायद उसकी आवाज में कोई जादू है। कबाड़ वाला 'तेरे नाम' फिल्म का मशहूर गाना 'क्यों किसी को वफा के बदले...' गाते नजर आ रहा है। बंदे के जबरदस्त टैलेंट के लोग दीवाने हो रहे हैं। हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वीडियो को 'तेरे नाम' फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंंने कैप्शन में लिखा, '20 साल बाद भी तेरे नाम का ये गाना लोगों के बीच कितना लोकप्रिय है। मुझे इस फिल्म पर गर्व है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article