वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन में सीट पाने के लिए महिला का गजब जुगाड़, वायरल वीडियो देख लोगों का घूम गया माथा

Jugaad Video: मुंबई की भीड़भाड़ वाली विरार लोकल ट्रेन में एक महिला ने सीट पाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया। उसने अपने बैग से छोटा पोर्टेबल स्टूल निकाला और ट्रेन के डिब्बे में लगाकर आराम से बैठ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

मुंबई लोकल में सीट पाने का गजब जुगाड़, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/madhu.bala1732)

Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेनें हमेशा भीड़ से भरी रहती हैं। हर दिन लाखों लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन में सीट मिलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। कई बार यात्रियों को पूरे सफर के दौरान खड़े होकर ही जाना पड़ता है। लेकिन हाल ही में एक महिला ने सीट पाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंबई की विरार लोकल ट्रेन (mumbai local train viral video) का एक दिलचस्प नजारा दिखाई देता है। ट्रेन में काफी भीड़ होती है और ज्यादातर सीटें पहले से भरी हुई होती हैं। इसी बीच एक महिला अपने बैग से कुछ निकालती नजर आती है।

ट्रेन में बैठने के लिए महिला पोर्टेबल स्टूल का करती है इस्तेमाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बैग की चेन खोलती है और उसमें से एक छोटा सा फोल्डिंग स्टूल निकालती है। यह एक पोर्टेबल स्टूल होता है, जिसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है। महिला उस स्टूल को खोलकर ट्रेन के डिब्बे में खाली जगह पर रख देती है और आराम से बैठ जाती है। महिला का यह तरीका देखकर आसपास खड़े लोग भी चौंक जाते हैं। कई यात्री उसे ध्यान से देखते हैं और कुछ लोग मुस्कुराने लगते हैं। भीड़भाड़ वाली ट्रेन में जहां लोगों को खड़े रहने की भी मुश्किल होती है, वहां महिला ने अपने इस छोटे से जुगाड़ से बैठने की जगह बना ली। यहां देखें वीडियो:

वायरल वीडियो देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो में महिला मजाकिया अंदाज में कहती है कि विरार लोकल में बैठना है तो थोड़ा आइडिया भी होना चाहिए। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग महिला की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इसे स्मार्ट ट्रिक बता रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि भीड़भाड़ वाले सफर में ऐसा जुगाड़ काफी काम आ सकता है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को madhu.bala1732 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 31 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article