वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: किराया बचाने के लिए शख्स ने ट्रक को ही बना लिया घर, घूमते-घूमते जी रहा अनोखी जिंदगी

Tiny home on truck: अमेरिका के टेनेसी के 22 वर्षीय युवक सेठ ने महंगे किराए से बचने के लिए अपने ट्रक के पीछे 3,000 डॉलर खर्च कर एक छोटा सा घर बना लिया। अब वह अपने कुत्ते के साथ उसी ट्रक में रहते हुए पूरे देश की यात्रा कर रहा है और आजादी भरी खानाबदोश जिंदगी जी रहा है।

Image

महंगे किराए से बचने का अनोखा तरीका (फोटो: Instagram/saucysethy)

Truck tiny home story: आजकल महंगाई और बढ़ते किराए की वजह से कई लोग अलग-अलग तरीके से जीवन जीने के बारे में सोच रहे हैं। अमेरिका के टेनेसी में रहने वाले 22 साल के एक युवक ने भी कुछ ऐसा ही अनोखा फैसला लिया। उसका नाम सेथ है। सेठ ने महंगा किराया देने से बचने के लिए अपने ट्रक को ही छोटा सा घर बना लिया और अब वह पूरे देश में घूमते हुए जिंदगी जी रहा है। सेठ ने करीब 3,000 डॉलर खर्च करके अपने पुराने पिकअप ट्रक के पीछे एक छोटा सा घर तैयार किया। उसने लकड़ी और प्लाईवुड की मदद से ट्रक के बेड को इस तरह बदला कि उसमें सोने, सामान रखने और आराम करने की जगह बन जाए।

इस छोटे से घर में वह अपने पालतू कुत्ते स्टेला के साथ रहता था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक सेथ अपने इस अनोखे जीवन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर करता है, जहां उसे लाखों लोग देख रहे हैं। सेथ का कहना है कि उसने एक साल पहले यह फैसला लिया था कि वह सामान्य 9 से 5 की नौकरी और महंगे घर के बजाय आजादी और रोमांच भरी जिंदगी चुनेगा। उसे लगा कि ट्रक में छोटा सा घर बनाकर वह बिना किराए के रह सकता है और देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा भी कर सकता है। उसके लिए यह आराम से ज्यादा आजादी की जिंदगी है।

ट्रक में सोने के अलावा बनाता है खाना

कुछ समय बाद सेथ के पुराने ट्रक का इंजन खराब हो गया, इसलिए उसे अपना छोटा घर बेचना पड़ा। इसके बाद उसने एक दूसरा ट्रक खरीदा और उसके पीछे कैंपर लगाकर रहने लगा। अब वह उसी वाहन में सोता है, खाना बनाता है और देश के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहता है। सेठ बताता है कि सड़क पर बिताई गई उसकी पहली रात उसे हमेशा याद रहेगी। वह अपने कुत्ते स्टेला के साथ ट्रक के अंदर लेटा था और ऊपर गिरती बारिश की आवाज सुन रहा था। उस समय उसे एहसास हुआ कि यही उसका नया घर है। उस पल उसे थोड़ी घबराहट भी हुई, लेकिन साथ ही बहुत उत्साह भी महसूस हुआ।

आजादी किसी बड़े घर से ज्यादा कीमती-सेथ

हालांकि इस तरह की जिंदगी में खतरे भी हैं। एक बार अलास्का में यात्रा के दौरान एक भालू उसके कैंपर के पास तक आ गया था। सेठ का कहना है कि वह पल डरावना था, लेकिन वह अनुभव भी कभी नहीं भूल सकता। सेथ मानता है कि ट्रक में रहने से जिंदगी बहुत सरल हो जाती है, क्योंकि वहां केवल जरूरी चीजें ही रखी जा सकती हैं। कभी वह समुद्र किनारे सूर्योदय देखता है, तो कभी किसी शांत जगह पर खाना बनाता है। उसके लिए यह आजादी किसी बड़े घर से ज्यादा कीमती है।

भविष्य में सेथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और बड़ा करना चाहता है और एक डिजिटल कुकबुक भी प्रकाशित करने की योजना बना रहा है। उसका सपना है कि एक दिन वह जमीन खरीदकर एक छोटा सा केबिन बनाए। लेकिन फिलहाल वह अपनी ट्रक वाली जिंदगी का पूरा आनंद ले रहा है और कहता है कि यह उसकी जिंदगी का एक खास अध्याय है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article