वायरल न्यूज़

Viral Video: कुएं में फंसा था तेंदुआ, बाहर निकालने के लिए लोगों का अनोखा देसी जुगाड़, देखकर रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 03:51 PM IST

कुएं में फंसे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने किया कुछ अतरंगी देसी जुगाड़ किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

तेंदुए का रेस्क्यू (तस्वीर साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुएं में फंसा तेंदुआ
  • बाहर निकालने के लिएलोगों ने भिड़ाया देसी जुगाड़
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Leopard Viral Video: वन मंडल के लोग अक्सर ऐसे बहादुरी-भरे काम करते रहते हैं, जिसकी चर्चा दूर- दूर तक फैलती है। वन मंडल की ऐसी ही एक बहादूरी-भरे कारनामे की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। लोग उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। दरअसल, एक तेंदुआ कुएं के अंदर फंस गया था। उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अधिकारियों ने ऐसा देसी जुगाड़ भिड़ाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अधिकारियों की तारीफ भी कर रहे हैं।

तेंदुआ एक ऐसा जानवर है, जिसका नाम सुनकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। आम लोग तो अपने जीवन में उस जानवर से रू-ब-रू होने से भी डरते हैं। लेकिन, इस खतरनाक जानवर को वन मंडल के कर्मचारियों और आमजनों ने कुछ अतरंगी जुगाड़ से तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। दरअसल, मामला कर्नाटक का है, जहां एक तेंदुआ कुएं में गिर गया था। जब इसकी खबर वहां के वन विभाग के अधिकारियों को लगी, तो उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उस तेंदुए को बाहर निकालने का प्रयास किया। कुएं के अंदर रस्सी की सीढ़ी फेंकी ताकि वो उसपर चढ़ कर ऊपर आ सके। लेकिन, तेंदुआ कुएं के अंदर कुछ ज्यादा ही डर-सहम गया था। वह, रस्सी का सहारा नहीं ले पा रहा था। आखिर में वन मंडल के कर्मचारियों ने कुछ ऐसा जुगाड़ किया कि तेंदुआ सरपट भाग कर ऊपर आ गया।

देसी जुगाड़ कर निकाला तेंदुए को कुएं से बाहर

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह कर्मचारी और स्थानीय लोग आग जला कर उसके पूंछ के पास ले गए। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाला जा सका। इस वीडियो को @sahana नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है। कई लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग वन अधिकारियो की तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article