कुत्ते की दरियादिली देख प्यार लुटाने को हो जाएंगे मजबूर, अपने मालिक पर कुछ इस अंदाज में प्यार लुटाता दिखा जानवर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 21, 2023, 03:35 PM IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता अपने मालिक से तीन साल बाद मिलता है। इस समय इसकी खुशी देखने लायक होती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और मालिक का प्यार भरा वीडियो
  • मालिक और कुत्ते के बीच दिखा अनोखा प्यार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animal Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक का इंतजार कर रहा है। ऐसे में मालिक और कुत्ते के बीच का ये इमोशनल वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कुत्ता अपने मालिक से तीन साल बाद मिलता है। प्यार भरे इस वीडियो को यूजर्स द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख भी रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

Viral Video In Hindi

मालिक और कुत्ते का प्यार भरा वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक कुत्ता घर के बाहर बैठा दिखाई दे रहा होगा, जो अपने मालिक से तीन साल बाद मिलने वाला है। ऐसे में कुत्ते की खुशी देखने लायक है। कुत्ते और उसके मालिक के खूबसूरत से वीडियो में आप देख सकेंगे कि किस तरह से कुत्ता अपने मालिक से प्यार कर रहा है और उससे खेल रहा है। जैसे ही मालिक घर पहुंचता है वह खुशी के मारे उस पर उछलने-कूदने लगता है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

End of Feed