वायरल न्यूज़

Jugaad Video: फ्री की टूटी ईंट से शख्स ने बनाया अनोखा स्पीकर, 2 हजार रुपये में बेचा, सोशल मीडिया पर आइडिया हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इस समय एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्री में मिले टूटे ईंट के टुकड़ों से एक अनोखा स्पीकर बनाता है। वह ईंट को काटकर और डिजाइन देकर ऐसा शानदार स्पीकर तैयार करता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। लड़के की ये क्रिएटिविटी और मेहनत अब इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।

Image

Jugaad Video: फ्री की टूटी ईंट से शख्स ने बनाया अनोखा स्पीकर (फोटो: Instagram/deluxebhaiyaji)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। यहां पर कभी-कभी ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिनकी किसी को उम्मीद भी नहीं होती। हाल ही में एक ऐसे लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने अपनी क्रिएटिविटी से सभी को हैरान कर दिया। आमतौर पर बेकार समझकर फेंक दी जाने वाली ईंट के टूटे टुकड़ों से उसने कुछ ऐसा बना दिया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब इस लड़के ने इसको बेचकर पैसे कमा लिए। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह लड़का आसपास से टूटे हुए ईंट के टुकड़े फ्री में लेकर आता है।

फिर वह बड़ी बारीकी से उन्हें काटता-छांटता है और ध्यान से डिजाइन तैयार करता है। धीरे-धीरे वह इन ईंट के टुकड़ों को जोड़कर एक ऐसा स्पीकर बनाता है, जो न सिर्फ शानदार तरीके से काम करता है, बल्कि दिखने में भी बेहद अनोखा और आकर्षक लगता है। इसकी बनावट इसे बिल्कुल अलग पहचान देती है। जब यह लड़का अपने बनाए हुए स्पीकर को लेकर बाजार पहुंचता है तो लोगों की नजर उस पर ऐसे टिक जाती है, जिसे देखने के बाद किसी की नजर आसानी से नहीं हटती है। कोई उसके डिजाइन की तारीफ करता है, तो कोई उसकी साउंड क्वालिटी सुनकर हैरान रह जाता है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

लोग समझ ही नहीं पाते कि साधारण ईंट से इतना बेहतरीन स्पीकर आखिर कैसे बन सकता है। देखते ही देखते उसके आसपास भीड़ जमा हो जाती है। इस वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति उस स्पीकर को पूरे 2000 रुपये में खरीद लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "अबे वो 2000 हजार में लेके 20 हजार में बेचेगा", दूसरे ने लिखा: "भाई तू एक दिन अंबानी से भी आगे जाएगा", तीसरे ने लिखा: "भाई ने तो तबहाई मचा दिया है सोशल मीडिया पर", चौथे ने लिखा: "लोगों को उसका समर्थन करने में मदद करें"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article