भारत देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां हर एक समस्या और चुनौती का हल लोग अपने दिमाग की उपज से निकले जुगाड़ से कर लेते हैं। हाल में ऐसे ही कुछ जुगाड़बाज धुरंधरों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो व्यक्तियों ने ट्रेन के साथ ऐसा जुगाड़ फिट कर दिया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए।
ट्रेन के इंजन पर ही टांग दिया बक्सा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग रेल की पटरी पर खड़े होकर एक बक्से को ट्रेन की इंजन पर लटका रहे हैं। शायद ट्रेन के कोच के गेट से यह बक्सा अंदर नहीं घुसा होगा। ऐसे में वे ट्रेन के इंजन पर लगे हुक में बक्से को बांधकर लटकाते देखे जा सकता है। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग ऐसे जुगाड़बाजों के सामने नतमस्तक होते दिख रहे हैं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस जुगाड़ के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Aadil_one51 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के टाइटल में बताया गया है कि यह नजारा बिहार के जमुई जिले का है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस जुगाड़ को गलत ठहराया और कहा कि, "जुगाड़ और लापरवाही में फर्क होता है, जान जोखिम में डालकर किया गया जुगाड़ कभी सही नहीं।" कुछ अन्य लोगों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, "यह जुगाड़ नहीं बेवकूफी है, रेलवे प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्ती दिखानी चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
