वायरल न्यूज़

Video: अपने जीजू को सामने देखते ही डांस के लिए बेचैन हुई साली, देखिए फिर कैसे छप्परफाड़ के नाची

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 11:30 AM IST

Jija Sali Dance Video: भारत की शादियों में जीजा-साली के बीच जमकर मस्ती देखी जाती है। इस दौरान दोनों साथ नाचते-गाते नजर आते हैं। जब जीजा अपनी साली के साथ होते हैं, तो भले ही उन्हें डांस करना न आता हो, लेकिन गाना बजते ही उनका डांस अपने आप निकल जाता है।

Image

जीजा साली डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Jija Sali Dance Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो एक जीजा और उसकी साली के डांस का है। भारत की शादियों में जीजा-साली के बीच जमकर मस्ती देखी जाती है। इस दौरान दोनों साथ नाचते-गाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में जीजा-साली से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो जाते हैं। इस वीडियो में भी यही देखा जा सकता है कि जीजा-साली बहुत ही धमाकेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं।

जीजा साली का जबरदस्त डांस वीडियो

वैसे भी शादियों के सीजन में कभी बारातियों के डांस वीडियो तो कभी दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं। आजकल जीजा-साली भी शादियों में जमकर नाचते हैं। इंटरनेट पर भी इनके डांस वीडियो धूम मचाते हैं। शादियों में जीजा और साली के डांस का अलग ही क्रेज है। जब जीजा अपनी साली के साथ होते हैं, तो भले ही उन्हें डांस करना न आता हो, लेकिन गाना बजते ही उनका डांस अपने आप निकल जाता है। वो जैसे-तैसे थिरकने की कोशिश करते हैं। देखें वीडियो-

वायरल हो रहा वीडियो हल्दी के प्रोग्राम का है। इस दौरान जमकर नाच-गाना चल रहा है। अधिकतर महिलाएं ही वहां मौजूद नजर आ रही हैं। इस बीच माहौल बनाने का काम किया है जीजा और साली ने। आप देख सकते हैं कि अपने जीजू को सामने देखते ही साली जोरदार तरीके से डांस करने लगती है। इसके बाद जीजा भी कहां पीछे रहने वाले थे। वह भी अपनी साली साहिबा के साथ थिरकने लगते हैं। यह ऐसा डांस वीडियो है, जिसे देखने वाले बस देखते ही रह गए। वीडियो को aries.by.anjali.rajput नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article