वायरल न्यूज़

दूल्हा छोड़िए उसके दोस्तों को भी खींच लिया, वायरल हुअ साली का जबरदस्त वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 29, 2024, 10:24 AM IST

Jija Sali Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त उसकी साली से मजाक करते हैं, मगर सबकुछ उल्टा पड़ गया। देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे अकेली साली ने दोस्तों को खींचकर गिरा दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

जीजा साली का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीजा साली का फनी वीडियो
  • सिखा दिया दोस्तों को सबक
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Jija Sali Funny Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में हर रोज शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियोज इतने मजेदार होते हैं जो नेटिजन्स को आते ही भा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो दूल्हे और उसके दोस्तों से जुड़ा है। इसमें दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बैठा है और दुल्हन पक्ष के मेहमान उन्हें गिफ्ट दे रहे हैं।आगे देखेंगे कि जैसे ही दुल्हन की बहन और सहेली गिफ्ट देने पहुंची तगड़ा खेल हो गया।

साली ने दूल्हे को खींचकर गिरा दिया

मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बैठा है। इसमें दुल्हन पक्ष के मेहमान एक-एक कर गिफ्ट देते हैं। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तब सबकुछ बदल गया कि जब दुल्हन की बहन स्टेज की तरफ पहुंची। उसने जैसे ही दूल्हे को गिफ्ट दिया उसके दोस्तों ने बेचारी को पकड़कर ही बैठा लिया। अब दूसरी लड़की गिफ्ट देने पहुंचती है और दोस्तों को वही प्लान होता है। फ्रे में देखेंगे कि साली गिफ्ट देने पहुंची तभी दोस्त उससे मजाक करने लगे। मगर लड़की इतनी चालाक निकली कि दूल्हा और उसके दोस्तों की पूरी फौज को ही खींचकर गिरा दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। मजेदार है कि मुंह की खाने के बाद दोस्त बेचारे चुपचाप स्टेज पर बैठ गए। मालूम हो कि वीडियो bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article