वायरल न्यूज़

महादेव और श्रीकृष्‍ण की दीवानी हैं ये मुस्लिम IPS अफसर, इनकी कहानी सुनकर आप भी करेंगे 'सैल्‍यूट'

IPS Officer Aslam Khan : IPS अफसर असलम खान का नाम सुनकर कहीं आप इन्‍हें पुरुष तो नहीं समझ बैठे..क्‍योंकि नाम इनका भले ही पुरुषों के समान है, लेकिन वास्‍तव में ये महिला हैं। इसके पीछे भी एक कहानी है।

Image

IPS अफसर असलम खान।

IPS Officer Aslam Khan : भारत सचमुच में विचित्र देश है..यहां की विविधता, संस्‍कृति और विचार यूं ही नहीं विदेशियों को प्रभावित करते हैं। ये बातें हम आपसे इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि इन दिनों एक IPS अफसर असलम खान चर्चा में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे इनमें ऐसा क्‍या खास है ? तो हम आपको बता दें कि ये मुस्लिम IPS अफसर भगवान शिव और श्रीकृष्ण की परम भक्‍त हैं। जितना ये नमाज को तवज्‍जो देती हैं उससे कहीं ये ज्‍यादा ये शिव-कृष्‍ण साधना में लीन रहती हैं। सनानत संस्‍कृति को अपनाकर नियमों को मानने वाली असलम खान अपने धर्म और परंपराओं का भी उतना ही सम्‍मान करती हैं। ये महिला अफसर कौन हैं, कैसे ये भगवान शिव और श्रीकृष्ण की अनन्‍य उपासक बन गईं समेत इनके व्‍यक्तित्‍व के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

कौन हैं ये मुस्लिम IPS

IPS अफसर असलम खान का नाम सुनकर कहीं आप इन्‍हें पुरुष तो नहीं समझ बैठे..क्‍योंकि नाम इनका भले ही पुरुषों के समान है, लेकिन वास्‍तव में ये महिला हैं। इसके पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, असलम के पिता की ख्‍वाहिश थी उनके घर बेटा जन्‍म ले जिसका नाम वे पहले से सोचे थे। हालांकि नियति ने शायद पहले से ही इसका फैसला कर रखा था। तभी इनके घर में बेटी ने जन्‍म लिया।

IPS Officer Aslam Khan, Aslam Khan IPS, Who is Aslam Khan IPS, IPS Aslam Khan, IPS Aslam Khan News, Trending News

माता-पिता के साथ असलम खान।

आर्थिक स्थिति ठीक न होने बावजूद असलम को उनके पिता ने अच्‍छी शिक्षा दिलाई। पिता की मजबूरी समझते हुए असलम में ने भी IPS बनने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। असलम 2007 बैच की IPS अफसर हैं, उन्‍हें AGMUT कैडर अलॉट किया गया था। 2007 में IPS अफसर पंकज कुमार से शादी करने के बाद अब वे दोनों गोवा में ही पोस्टेड हैं और दोनों के दो बच्‍चे भी हैं।

IPS Officer Aslam Khan, Aslam Khan IPS, Who is Aslam Khan IPS, IPS Aslam Khan, IPS Aslam Khan News, Trending News

बच्‍चों के साथ असलम खान।

ऐसे बनीं सनातन की उपासक

असलम 2014 में जयपुर स्थित गोविंद देव मंदिर गईं थीं, इसके बाद उनके मन में कृष्‍ण भक्ति का भाव जाग्रत हुआ। वे सभी धर्मों का सम्‍मान करती हैं और सबकी आस्‍था का ख्‍याल रखती हैं इसके बाद से वे सनातन की उपासक बन गईं और भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा करने लगीं। बता दें कि, असलम को उनकी ईमानदारी के लिए भी जाना जाता है। वे सभी की मदद करने के लिए तत्‍पर रहती हैं।

असलम का व्‍यक्तित्‍व

जैसा कि हमने आपको बताया कि, असलम खान दूसरों की मदद करने को तत्‍पर रहती हैं। इस बात को प्रमाण है ये किस्‍सा - IPS असलम खान 2018 में उत्तर पश्चिमी दिल्ली की डीएसपी थीं। उस समय दिल्ली के जहांगीरपुरी में मान सिंह नामक एक ट्रक ड्राइवर की लूट के इरादे से बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। बताते हैं कि, मान सिंह 5 लोगों के परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे सुचेतगढ़ गांव में रहते थे और तब से ही असलम खान मान सिंह के परिवार को अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा भेजती आ रही हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article