बॉलीवुड

72nd National Film Awards: 72 साल में पहली बार, दिल्ली नहीं गुजरात में आयोजित होगा समारोह

72nd National Film Awards Move Out From Delhi: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह हमेशा दिल्ली में आयोजित होते थे। लेकिन 72 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब ये गुजरात में आयोजित होंगे।

Image

दिल्ली नहीं गुजरात में आयोजित होगा 72nd National Film Awards (फोटो क्रेडिट- एक्स)

72nd National Film Awards To Be Held In Gujarat: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के इतिहास में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 72 साल में पहली बार पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा। इस साल यह समारोह गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में 22 सितंबर को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने के अंत में होने वाले अपने गुजरात दौरे के वक्त नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की पेशकश करेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मराठी बोलने को कहा तो Sanjay Dutt ने दिया ऐसा जवाब, मच गया बवाल!

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। इसका पहला समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इसके बाद ज्यादातर समारोह विज्ञान भवन में ही होते रहे हैं। ऐसे में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का दिल्ली से बाहर होना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 72 सालों में ये पहली बार होगा, जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन नई दिल्ली से बाहर गुजरात में किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार समारोह को केवड़िया में आयोजित करने का फैसला किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imtiaz Ali की रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे Kartik Aaryan!! 2027 में शुरू होगी शूटिंग

वहीं गुजरात के एकता नगर की बात करे तो यह शहर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए भी जाना जाता है, जो कि यहां स्थित है। यह प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल की है, जिसकी ऊंचाई 597 फीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में इसका उद्घाटन किया था।

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मानित होंगे ये सितारे

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस साल 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं, ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया जाएगा। ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' और कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए यह सम्मान मिलेगा। उनके अलावा एक्टर-फिल्ममेकर रणदीप हुड्डा को फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। इसके अलावा प्रभास स्टारर तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को 'संपूर्ण मनोरंजन देने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म' का अवॉर्ड मिलेगा। वहीं, धनुष स्टारर तमिल फिल्म 'कैप्टन मिलर' को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फीचर फिल्म के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article