Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाला वीडियो वायरल होता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के होश उड़ाते हैं। वहीं कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने अनोखे टैलेंट से एक तरह वहां मौजूद लोगों को हैरान कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट की जनता को भी सोचने पर मजबूर कर रहा है।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक Air Walk करता नजर आ रहा है। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि यह Air Walk क्या होता है। बता दें कि वीडियो में युवक हवा में चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर आपको लगेगा कि युवक अपने पैर जमीन पर नहीं रख रहा है और हवा में ही चल रहा है। आपको युवक के इस अनोखे टैलेंट को देखने के लिए सबसे पहले इस वायरल हो रहे वीडियो को देखना होगा। यह वीडियो इतना ज्यादा हैरान करने वाला है कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया है। देखें वीडियो-
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @binde_stunts नाम के यूजर ने 16 जून को पोस्ट किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वीडियो अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। आपको वीडियो में काली टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहने एक युवक खुले मैदान में नजर आएगा। इस दौरान वहां सैकड़ों लोग भी दिखाई दे रहे हैं। आपको लगेगा कि जैसे युवक गुरुत्वाकर्षण के नियमों को चुनौती दे रहा है। वह जमीन से कुछ इंच ऊपर चलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, यह उसका अनोखा टैलेंट है।
