वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: भारत की कौन सी नदी बहती है उल्टी, जिसका आगे की बजाय पीछे को जाता है पानी

Interesting Facts: नर्मदा मध्य प्रदेश के अमरकंटक की मैखल पर्वतमाला से निकलती है और पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। इसके बाद यह गुजरात में अरब सागर से मिल जाती है। यह देश की सबसे लंबी उल्टी दिशा में बहने वाली नदी है। नर्मदा नदी का विपरीत बहाव रिफ्ट वैली की वजह से है। दरअसल, इस वैली का ढलान पश्चिम की तरफ है। इस कारण नदी भी पश्चिम की तरफ ही बहती है।

Image

नर्मदा नदी (iStock)

Interesting Facts: भारत में हजारों नदियां बहती हैं। नदियों का जिक्र आते ही लोगों के मन में सबसे पहले गंगा नदी का नाम आता है। इसके साथ ही यमुना और नर्मदा जैसी नदियां भी भारत में काफी पॉपुलर हैं। अगर नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो ब्रह्मपुत्र नदी भी देश की प्रमुख नदियों में से एक हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत की अधिकतर नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती हैं। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बाकी नदियों के विपरीत यानी उल्टी बहती है।

नर्मदा नदी बहती है विपरीत दिशा में

अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसी कौन सी नदी हैं, जो उल्टी बहती हैं। बता दें कि भारत की जो नदी उल्टी दिशा में बहती है, उसका कनेक्शन मध्य प्रदेश से है। आपने भी इस नदी का नाम जरूर सुना होगा, लेकिन शायद ही जानते होंगे कि यह नदी बाकियों की तुलना में उल्टी बहती है। अब आपको सबसे पहले बताते हैं कि यह नदी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है। इस कारण नदी को रिवर्स-फ्लोइंग रिवर भी कहा जाता है। इस नदी का नाम नर्मदा है, जो बाकी नदियों के विपरीत बहती है।

Narmada River

नर्मदा नदी की तस्वीर (iStock)

मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलती है नर्मदा

नर्मदा को 'रेवा' नदी भी कहा जाता है। नर्मदा मध्य प्रदेश के अमरकंटक की मैखल पर्वतमाला से निकलती है और पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। इसके बाद यह गुजरात में अरब सागर से मिल जाती है। यह देश की सबसे लंबी उल्टी दिशा में बहने वाली नदी है। नर्मदा नदी का विपरीत बहाव रिफ्ट वैली की वजह से है। दरअसल, इस वैली का ढलान पश्चिम की तरफ है। इस कारण नदी भी पश्चिम की तरफ ही बहती है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवनदायिनी मानी जाती है. इस कारण नर्मदा नदी को गंगा की ही तरह मां का दर्जा दिया गया है।

Narmada River

नर्मदा नदी फोटो (iStock)

पूजते हैं मां की तरह

इस नदी को लोग गंगा नदी की ही तरह पूजते भी हैं। लोककथाओं के अनुसार, नर्मदा और सोन नदी का विवाह तय हुआ था। हालांकि, विवाह से एक रात पहले नर्मदा ने अपनी सहेली जुहिला से सोन का स्वागत करने को बोला। दूसरी तरफ सोन नदी अपने सामने जुहिला को देखकर मोहित हो जाता है और उसी से विवाह कर लेता है। इससे नर्मदा का दिल टूट जाता है और अपमान से भरकर वह उल्टी दिशा में बहने लगती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article