Singapore Street Saree Walk: भारतीय को यूं ही विविधताओं का देश नहीं कहा जाता। जितनी यहां की बात ही निराली है, उतने ही यहां के लोग भी। भारत के रहन-सहन और पहनावा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां के लोग अगर विदेशों में चले जाते हैं तो वहां भी इनकी खूब तारीफ होती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो सिंगापुर का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला सिंगापुर की सड़कों पर अपने पार्टनर के साथ टहलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह सड़क किनारे से होते हुए मेट्रो में पहुंचती है, जहां पूरे रास्ते भर सिंगापुर के लोग महिला को साड़ी में देखकर हैरान रह गए। वीडियो में आप लोगों को रिएक्शन भी देख सकते हैं। वीडियो में महिला फोटोशूट भी कराती दिखाई देगी, इस बीच सिंगापुर की एक महिला ने साड़ी में देख उसकी पिक्चर भी क्लिक की।
सिंगापुर की सड़कों पर साड़ी पहनकर नजर आई भारतीय महिला
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हमारा वेशभूषा पूरी दुनिया में यूनिक आइडेंटीफिकेशन है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमें अपनी संस्कृति कभी नहीं भूलनी चाहिए। बता दें, यह वीडियो gauravsanap_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.45 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं।
