वायरल न्यूज़

जब मां-बाप ने हजारों किलोमीटर सफर तय कर देखा बेटे का ऑफिस, चेहरे की खुशी ने जीता इंटरनेट यूजर्स को दिल

सोशल मीडिया पर इस समय एक बेटे और उसके मां-बाप का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कॉटलैंड काम कर रहा मयूर नाम का भारतीय युवक अपने माता-पिता को अपने ऑफिस घूमाता है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं, इसके पीछे का कारण शख्स के मां-बाप की आंखों और चेहरे पर सुकून वाली मुस्कान है।

Image

जब मां-बाप ने हजारों किलोमीटर सफर तय कर देखा बेटे का ऑफिस (फोटो: Instagram/just.mayur.things)

सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद मन और दिल दोनों को आंतरिक रूप से खुशी मिलती है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मयूर नाम का एक शख्स अपने माता-पिता को कार्यस्थल का दौरा कराता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मयूर अपने माता-पिता को अपने ऑफिस की सैर करवा रहा है। वहां वे उसके साथ काम करने वाले बाकी लोगों से मिलते हैं और ऑफिस के माहौल को ध्यान से देखते हैं। मां-बाप उस जगह को करीब से महसूस करते हैं।

वीडियो में माता-पिता के गर्व और बेटे की मेहनत की खूबसूरत झलक

जहां पर उनका बेटा हर दिन मेहनत करता है। मयूर की मां के चेहरे पर साफ तौर पर गर्व और सुकून नजर आता है। भावुक होकर वह कहती हैं कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और अब उन्हें बेटे की कोई चिंता नहीं, क्योंकि सब उसका ध्यान परिवार की तरह रखते हैं। वहीं मयूर के पिता मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ऐसी टीम मिलना उसकी किस्मत की बात है। वीडियो के आखिर में दोनों माता-पिता अंगूठा दिखाकर बेटे को आगे बढ़ने का हौसला देते हैं और कहते हैं—“गो अहेड।” ऐसा ही भावनाओं से भरा यह पल हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बता दें कि यह वीडियो स्कॉटलैंड का बताया जा रहा है। जो लोगों के दिलों को छू गया है। कई यूजर्स इसे माता-पिता के गर्व और बेटे की मेहनत की खूबसूरत झलक बता रहे हैं।

वीडियो को पोस्ट करने के बाद मयूर ने लिखा कि दूसरे देश में अपने ऑफिस में माता-पिता को आते-जाते देखना मेरे लिए बहुत भावुक पल था। उन्हें शांत और गर्व से बात करते देख दिल भर आया। मेरे सहकर्मियों से मिलकर और यह जानकर कि मुझे यहां सम्मान और प्यार मिलता है, वे बहुत खुश थे। उनके चेहरे की शांति और खुशी ही मेरे लिए सबसे बड़ी कामयाबी है। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "बच्चों को अपने माता-पिता से बस यही एक चीज चाहिए होती है।", दूसरे ने लिखा: "उनके सामने एक खूबसूरत जीवन आने वाला है।" इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर just.mayur.things नामक शख्स के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article