वायरल न्यूज़

Video: जापान में खून से लथपथ पड़ा था बुज़ुर्ग यात्री, इस तरह भारतीय शख्स ने की मदद, दुनियाभर में हो रही सराहना

Viral Video: भारतीय शख्स ने देखा कि एक बुज़ुर्ग जापानी यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरा हुआ है और उसे खून बह रहा था। वहां से दर्जनों लोग गुजर रहे हैं, लेकिन कोई भी उस बुजुर्ग यात्री की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद भारतीय शख्स और उसके एक दोस्त ने खून बहने से रोकने के लिए सबसे पहले बुजुर्ग यात्री को फर्स्ट एड दिया।

Image

भारतीय शख्स ने की बुजुर्ग की मदद (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जापान में एक भारतीय शख्स ने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी दुनियाभर में सराहना हो रही है। आप भी इस भारतीय शख्स का काम जानकर उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आपको भारतीय शख्स दिखाई दे रहा होगा। दरअसल, इस शख्स ने जापान के मेट्रो स्टेशन पर खून से लथपथ एक बुज़ुर्ग जापानी यात्री को देखा। शख्स को नजर आया कि कोई भी उस व्यक्ति की मदद नहीं कर रहा है।

वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

इसके बाद भारतीय शख्स ने आगे बढ़कर उस बुजुर्ग जापानी यात्री की मदद की। भारतीय शख्स का नाम रोहन राणा है। उन्होंने मेट्रो पर देखा कि एक बुज़ुर्ग जापानी यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरा हुआ है और उसे खून बह रहा था। राणा ने देखा कि वहां से दर्जनों लोग गुजर रहे हैं, लेकिन कोई भी उस बुजुर्ग यात्री की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद राणा और उनके एक दोस्त ने खून बहने से रोकने के लिए सबसे पहले बुजुर्ग यात्री को फर्स्ट एड दिया। इससे यात्री की हालत ठीक हुई। देखें वीडियो-

इसके बाद बुज़ुर्ग आदमी ने हेल्प के बदले राणा को पैसे देने की कोशिश की। हालांकि, राणा ने पैसे लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग यात्री ने पूछा कि वह किस देश से हैं। इसके बाद राणा ने उन्हें बताया कि 'वह इंडिया से हूैं।' यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भारतीय शख्स की जमकर तारीफ की। राणा ने भी वीडियो में कहा कि उन्हें अपने इंडियन संस्कारों पर बहुत गर्व है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article