वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: इस भारतीय लड़की के आगे उसैन बोल्ट भी भरेंगे पानी! मात्र 4 दिनों में दौड़कर तय किया 480 KM का रास्ता

Ajab Gajab News: साल 2023 में सूफिया ने मनाली से लेह तक की बेहद चुनौतीपूर्ण हाई-एल्टीट्यूड दूरी को मात्र 98 घंटे 27 मिनट में पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने तकरीबन 480 किलोमीटर की दौड़ में हिमालय के पांच ऊंचे पर्वतीय दर्रे पार किए। इसके साथ ही 8,500 मीटर से अधिक ऊंचाई भी तय की।

Image

सूफिया सूफी (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: किसी ने सच ही कहा है कि 'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके कदमों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।' इस कहावत को एक भारतीय लड़की ने ऐसा चरितार्थ किया, जिसे दुनिया देखती रह गई। भारतीय धावक सूफिया सूफी ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से ऊंचे से ऊंचा मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है। सूफिया सूफी ने हिमालय की दुर्गम ऊंचाइयों पर दौड़कर ऐसा इतिहास रचा, जिसे जानकर शायद दुनिया के सबसे बड़े धावक उसैन बोल्ट भी हैरान रह जाएंगे।

भारतीय लड़की की अनोखी सफलता

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने हाल ही में सूफिया को एक प्रमाणपत्र दिया है। हालांकि, उन्होंने हैरान करने वाला कारनामा दो साल पहले ही किया था। साल 2023 में सूफिया ने मनाली से लेह तक की बेहद चुनौतीपूर्ण हाई-एल्टीट्यूड दूरी को मात्र 98 घंटे 27 मिनट में पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने तकरीबन 480 किलोमीटर की दौड़ में हिमालय के पांच ऊंचे पर्वतीय दर्रे पार किए। इसके साथ ही 8,500 मीटर से अधिक ऊंचाई भी तय की। इससे पहले कोई भी महिला रनर इस मार्ग को इतनी तेजी से पार नहीं कर पाई थी। इसलिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक मानी जाती है।

हालांकि, सूफिया को उस समय गिनीज वर्ल्ड की तरफ से आधिकारिक सर्टिफिकेट नहीं मिला था। जो दो साल बाद उनके पास पहुंचा। इसके बाद सूफिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्रमाणपत्र अब जाकर उनके घर पहुंचा है।' सूफिया ने अपनी पोस्ट में उपलब्धि पर गर्व जताते हुए अपने सभी स्पॉन्सर्स, सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हर उस शख्स का आभार जिसने इस कठिन सफर में उनका समर्थन किया। सूफिया सूफी की यह सफलता सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हिम्मत, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article