वायरल न्यूज़

पत्नी की डांट के बावजूद खरीदता रहा लॉटरी, UAE में भारतीय ड्राइवर ने जीते 37 करोड़ रुपये

Indian driver lottery UAE: यूएई में काम करने वाले एक भारतीय ड्राइवर ने 15 साल तक लगातार लॉटरी टिकट खरीदने के बाद बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने Big Ticket Abu Dhabi में Dh15 मिलियन का जैकपॉट जीता, जिसे चार लोगों में बांटा जाएगा। उनके हिस्से में करीब 10 करोड़ रुपये आएंगे।

Image

Viral Story: ड्राइवर ने जीते करीब 10 करोड़ (फोटो: iStock)

Indian driver wins crore: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम करने वाले एक भारतीय ड्राइवर की किस्मत अचानक चमक गई। करीब 15 साल तक लगातार लॉटरी टिकट खरीदने के बाद आखिरकार उन्हें बड़ा इनाम मिल गया। इस भारतीय प्रवासी का नाम Vibeesh Palliyali है, जिन्होंने मशहूर Big Ticket Abu Dhabi में Dh15 मिलियन (लगभग 37 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता। हालांकि यह इनाम चार लोगों के बीच बांटा जाएगा, इसलिए पल्लियाली के हिस्से में करीब Dh4 मिलियन यानी लगभग 10 करोड़ रुपये आएंगे। पल्लियाली पिछले करीब 20 साल से यूएई में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिकअप ड्राइवर की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि यह जीत 28 फरवरी को खरीदे गए एक टिकट की वजह से मिली।

दरअसल उस दिन उनके चचेरे भाई और दो दोस्तों ने उन्हें साथ में टिकट खरीदने के लिए कहा था। पल्लियाली ने बताया कि वह उस महीने पहले ही टिकट खरीद चुके थे। उन्होंने 7 फरवरी को भारत यात्रा के दौरान लगभग Dh1,000 खर्च कर टिकटों का एक सेट खरीदा था। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसलिए वह दोबारा टिकट खरीदने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन रिश्तेदारों के बार-बार कहने पर उन्होंने एक और टिकट ले लिया। बाद में यही टिकट उनके लिए लकी साबित हुआ। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें जीत की खबर मिली, वह काम खत्म करके Abu Dhabi से अपने घर Sharjah लौट रहे थे। उसी दौरान लॉटरी कंपनी की ओर से उन्हें फोन आया।

15 साल से खरीद रहे थे लॉटरी

शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी ऑफर के बारे में कॉल होगा, क्योंकि कंपनी अक्सर ग्राहकों को इस तरह के फोन करती रहती है। लेकिन जब फोन पर उन्हें बताया गया कि उन्होंने जैकपॉट जीत लिया है, तो वह हैरान रह गए। उन्हें कुछ देर तक यकीन ही नहीं हुआ और उन्होंने पूछा कि कहीं यह मजाक तो नहीं है। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी को फोन करके इस बारे में बताया। उनकी पत्नी ने तुरंत ऑनलाइन चेक किया और देखा कि सच में उनका नाम विजेताओं की सूची में है। पल्लियाली ने बताया कि वह पिछले 15 साल से हर महीने नियमित रूप से यह लॉटरी टिकट खरीद रहे थे। एक ड्राइवर के रूप में हर महीने Dh1,000 अलग रखना उनके लिए आसान नहीं था।

अब भारत में रहने की इच्छा

कई बार उनकी पत्नी भी शिकायत करती थीं कि यह पैसा दूसरी जरूरी चीजों में खर्च किया जा सकता है। कुछ महीनों में तो उन्होंने पत्नी को बताए बिना ही टिकट खरीद लिया।अब इस बड़ी जीत के बाद पल्लियाली का कहना है कि वह भारत लौटकर बसना चाहते हैं। लगभग दो दशक तक यूएई में काम करने के बाद अब वह अपने देश में परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू करने का सपना देख रहे हैं। साथ ही वह अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, जो इस समय पढ़ाई कर रही है। पल्लियाली के अनुसार, इतनी बड़ी जीत की बात अभी भी उन्हें पूरी तरह समझ नहीं आ रही है। उनका कहना है कि शायद कुछ दिनों बाद ही उन्हें एहसास होगा कि उनकी जिंदगी सच में बदल चुकी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article