वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच का प्रोमो जारी हुआ, दीवानगी सातवें आसमान पर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 03:57 PM IST

India vs Pakistan, IND vs PAK promo video, T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को जो महामुकाबला खेला जाना है उसको लेकर दुनिया भर में दीवानगी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स ने भी इस मैच का एक धाकड़ व दमदार प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है।

Image

भारत-पाकिस्तान मैच का प्रोमो जारी

Photo : Twitter

India vs Pakistan T20 World Cup 2022 match promo, viral video: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 के इस सबसे बड़े आयोजन में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होने जा रहा है। इस सबसे बड़े मुकाबले को लेकर उत्सुकता हमेशा से ही रही है और अब ये दीवानगी धीरे-धीरे बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच टूर्नामेंट ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने इस महामुकाबले को लेकर एक जानदार प्रोमो भी जारी कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला 23 अक्टूबर को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। जबकि इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसी मैच की दीवानगी को देखते हुए स्टार स्पोर्ट्स द्वारा प्रोमो बनाया गया है।

इस प्रोमो फिल्म में एक काल्पनिक शहर 'दर्दनापुर' दिखाया गया है जहां के लोग कई दर्द भरी चीजों को भी खुशी-खुशी झेल जाते हैं । इस शहर में सभी क्रिकेट प्रेमी है और क्रिकेट में देश की जीत का जश्न वे मिलजुल कर मनाते हैं। लेकिन पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद पूरा दर्दनापुर दुखी हो जाता है।

ये है उस प्रोमो का वीडियो (सौजन्यः स्टार स्पोर्ट्स, यू-ट्यूब)

प्रोमो में टीम इंडिया को संदेश दिया गया कि पुरानी बातें भुलाकर टीम इंडिया इस बार पाकिस्तान को शिकस्त देकर उन घावों को भरे और साथ ही टी20 विश्व कप जीतकर वो लंबा इंतजार भी खत्म करे जो 2007 की खिताबी जीत के बाद से अब तक जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article