वायरल न्यूज़

समुद्री तट पर गंदगी के बीच घूमते दिखे लोग, Viral Video ने स्वच्छता को लेकर बढ़ाई लोगों की चिंता

वायरल न्यूज (Viral News): एक गंदे समुद्र तट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Image

गंदे बीच का वीडियो हुआ वायरल (X/@theskindoctor13)

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में एक समुद्र तट का नजारा दिखाया गया है, जहां लोग घूम रहे हैं, बच्चे खेल रहे हैं और नौजवान मस्ती कर रहे हैं लेकिन इस सुंदर जगह की असली तस्वीर जब लोगों को दिखी तो वो हैरान रह गए।

वीडियो में दिखा लोगों की लापरवाही का नतीजा

वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि एक समुद्री तट पर चारों तरफ कचरा ही कचरा फैला हुआ है। जहां प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, गंदे कपड़े और तरह-तरह के कूड़े समुद्र के पानी में तैरते दिख रहे हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि लोग इस गंदगी के बीच भी आराम से घूम रहे हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो देख लोगों ने इस हालात पर जताई चिंता

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @theskindoctor13 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अगर हमने अभी से अपनी आदतें नहीं बदलीं, तो आने वाली पीढ़ियों को और भी खराब हालात का सामना करना पड़ेगा।" वहीं दूसरे ने लिखा, "स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।"

यहीं है हमारे देश की कड़वी सच्चाई

बता दें कि यह समस्या सिर्फ एक जगह की नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे देश की एक कड़वी सच्चाई है। आज नदी, नहर, समुद्र हर एक चीज को हम इंसानों ने प्रदूषित करके रख दिया है। इससे निपटने के लिए सरकार ने कई अभियान भी चलाए लेकिन जमीन पर हालात बहुत ज्यादा नहीं बदले। इसका सबसे बड़ा कारण भी आम लोगों की लापरवाही ही है। हम अक्सर घर के बाहर कचरा फेंक देते हैं और सोचते हैं कि यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है लेकिन असल में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने आसरास की जगहों को साफ-सुथरा रखें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article