फादर्स डे एक ऐसा खास दिन होता है, जब लोग अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने पिता के सामने अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) वायरल हो रहा है, जिसने इस कमी को बहुत खूबसूरत तरीके से पूरा कर दिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रा पर @kapoor_thecriminal_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बेटी ने खास सरप्राइज के साथ कुछ इस अंदाज में जताया प्यार
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बेटी अपने पिता के लिए एक छोटा सा लेकिन बेहद खास सरप्राइज प्लान करती है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है पिता अपने काम में लगे होते हैं और उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि उनकी बेटी उनके लिए क्या करने वाली है। कुछ ही पलों बाद बेटी हाथ में फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता लेकर अपने पिता के पास पहुंचती है। यह देखकर पिता पहले तो थोड़ा हैरान होते हैं। शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इस तरह कोई फूल देगा। जैसे ही बेटी उन्हें वह गुलदस्ता देती है, उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ जाती है।
बेटी का प्यार देख भावुक हुए पिता
इसके बाद पिता भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि, “आज तक मुझे किसी ने फूल नहीं दिए।” यह सुनकर न सिर्फ वहां मौजूद लोग भावुक हो जाते हैं, बल्कि यह पल देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें भी नम हो जाती हैं। पिता के चेहरे पर दिख रही खुशी और बेटी के प्यार ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग बेटी के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि हम अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें यह महसूस नहीं करा पाते। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पिता के चेहरे की खुशी इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
