वायरल न्यूज़

कहा था हार जाएगी TEAM INDIA, मगर जीत के बाद अब ये बोले IIT बाबा, कही दिल की बात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 10, 2025, 01:56 PM IST

ITT Baba Viral Video: सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने वाले आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के हारने की भविष्यवाणी की थी। मगर इसके उलट भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

Image

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया है। (Photo/Social Media)

ITT Baba Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (9 मार्च, 2025) को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल महामुकाबला हुआ। मुकाबले में भारत ने विरोधी टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। मगर भारत की इस जीत के बाद प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए IIT बाबा अभय सिंह फिर वायरल हो होने लगे।

उनका पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया में तैरने लगा। वीडियो में बाबाजी दावा करते नजर आए थे कि टीम के खिलाड़ी एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी मैच नहीं जीतने वाले हैं। मगर इसके उल्ट भारत ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

यहां देखें वीडियो

लिखी दिल की बात

भारतीय क्रिकेट टीम की खिताबी जीत के बाद आईआईटी बाबा फिर से चर्चा में आ गए। नेटिजन्स उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए सोशल मीडिया खंगालने लगे। इसी क्रम में लोगों की नजर बाबा अभय सिंह की इंस्टग्राम पर स्टोरी पर गई। इंस्टाग्राम स्टोरी ने स्टोरी में उन्होंने भारत की जीत के बाद अपने दिल की बात लिखी है।

वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी

IIT Baba

IIT बाबा की इंस्टाग्राम स्टोरी

एक स्टोरी में बाबाजी वीडियो शेयर कर कहते हैं, 'ये चैंपियंस की टीम है। Congratulations Bharat ।' एक अन्य स्टोरी में टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर कर बाबाजी लिखते हैं, 'जीत का गुलाल तो चढ़ गया, अब गुलाल का रंग चढ़े ना चढ़े इससे फर्क नहीं पड़ता।'

IIT Baba

वायरल हुई इंस्टाग्राम स्टोरी

मालम हो आईआईबी बाबा ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के हारने की भविष्यवाणी की थी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article