ये तो हम सब जानते हैं कि फ्लाइट का टिकट कैंसिल (Flight Ticket) करने पर रिफंड मिलता है लेकिन ये उंट के मुंह में जीरे के जैसा हो तो क्या किया जाए, सोशल मीडिया पर एक IAS अधिकारी का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिन्होंने अपना एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किया है।बताते हैं कि IASअधिकारी ने करीब 14000 रुपये की फ्लाइट की टिकट कैंसिल करवाई उसे लगा कि चार्जेस कटने के बाद ठीक-ठाक अमाउंट मिल जाएगा लेकिन जो रिफंड आया वो हैरान करने वाला था।
जब रिफंड की राशि का पता चला तो वह दंग रह गए क्योंकि उसमें तो थोड़े से टमाटर भी नहीं खरीद पायेंगे क्योंकि उसके भाव भी 200 किलो के पार है। फ्लाइट टिकट का यह मामला बिहार कैडर के IAS अधिकारी राहुल कुमार (@Rahulkumar_IAS) ने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा - कृपया मेरे रिफंड के लिए कुछ अच्छे इनवेस्टमेंट प्लान सुझाइए।
ट्वीट के मुताबिक, राहुल कुमार ने 13820 रुपये की फ्लाइट बुक की थी जिसे बाद में कैंसिल करवाया तो एयरलाइन की तरफ से केवल 20 रुपए का रिफंड मिला. उनसे 11,800 रुपये की टिकट कैंसलेशन फीस, कैंसिल फीस पर लगने वाला जीआई 1200 रुपये और कन्वीनियंस फीस कुल 800 रुपये ली गई. बचे 20 रुपए जो उन्हें रिफंड मिले। यूजर इसपर मजे ले रहे हैं, एक यूजर ने कहा कि इसे चैरिटी में दान कर दें, और बदले में टैक्स रिटर्न क्लेम करें।
