IAS Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला IAS अधिकारी डांस करती नजर आ रही हैं। यह महिला IAS अधिकारी एक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग महिला IAS अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि वह अपने डांस से छात्र-छात्राओं में जोश भरती दिखाई दे रही है। वीडियो कुछ महीने पहले का है, लेकिन इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
IAS ने छात्र-छात्राओं में भरा था जोश
वीडियो में दिख रही महिला IAS अधिकारी का नाम दिव्या एस अय्यर (Divya S Iyer) है। जो वर्तमान में केरल के पथानामथिट्टा जिले की जिला अधिकारी (District Magistrate) भी हैं। पिछले दिनों वह महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी (MG University) के आर्ट फेस्टिवल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान स्टेडियम में छात्र-छात्राओं का ग्रुप डांस का अभ्यास कर रहा था। जिनमें जोश भरने के लिए वह भी उनके साथ शामिल हो गई थीं और खुद भी डांस करने लगी थीं। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर महिला IAS अधिकारी का डांस लोगों को बहुत पसंद आया था। महिला अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के साथ जबरदस्त जुगलबंदी की थी। उन्होंने अपने डांस का टैलेंट भी लोगों को दिखाया था। वीडियो के बैकग्राउंड में 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'नगाड़ा संग ढोल' बजता सुनाई दे रहा है। इसी गाने पर IAS अधिकारी दिव्या एस अय्यर ने डांस करके लोगों को अपना फैन बना लिया था। वीडियो इन दिनों फेसबुक पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
