वायरल न्यूज़

VIDEO: रेलवे स्टेशन पर ही पति को उठाकर पटकने लगी पत्नी, बेचारा चाहकर भी कुछ ना कर पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 3, 2025, 04:45 PM IST

Viral Video Today: रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें देखेंगे पति ने पत्नी पर हाथ उठा दिया और फिर बेचारे का बुरा हाल हो गया।

Image

पति ने हाथ उठाया तो पत्नी ने पीट-पीटकर बेहाल कर दिया। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसे नजारे सामने आते हैं जिन्हें देखकर चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है और यकीन करना भी मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है जो रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। दोनों ट्रेन पकड़ने के इंतजार में बैठे हैं मगर तभी कुछ चौंकाने हुआ है।

पत्नी ने पति को खूब पीटा

वायरल वीडियो में देखेंगे कि पति किसी बात पर नाराज हो गया और उसने पत्नी पर हाथ उठा दिया। मगर यही बेचारे की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इससे पत्नी इतनी गुस्सा हुई कि तुरंत पति का कॉलर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। देखकर हैरान होंगे पत्नी का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ। उसने गुस्से में पति को गोद में उठाया और जमीन पर पटक दिया। पति बेचारा दर्द से कराहता है और चाहकर भी कुछ ना कर पाया। मगर पत्नी को इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पत्नी अब जमीन पर पड़े हुए पति के करीब पहुंची और दोबारा उसकी पिटाई कर दी। मालूम हो कि पति-पत्नी के बीच रेलवे स्टेशन पर हुई इस लड़ाई को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब दोनों के बीच मारपीट का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर viral_ka_tadka नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article